---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

सावधान! पुराने iPhone यूजर्स के लिए बड़ा खतरा, Apple ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट

Apple ने करीब एक दशक पुराने iPhone और iPad के लिए भी नया सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है. अगर आपके पास भी पुराना iPhone है, तो तुरंत अपडेट करना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कैसे?

---विज्ञापन---

Apple Security Update: आमतौर पर टेक कंपनियां कुछ साल बाद अपने पुराने डिवाइस को अपडेट देना बंद कर देती हैं, लेकिन Apple ने इस मामले में एक अलग मिसाल पेश की है. कंपनी ने करीब 8 10 साल पुराने iPhone और iPad मॉडल्स के लिए भी नया सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है. यह कदम तब उठाया गया जब साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने Coruna नाम के एक खतरनाक एक्सप्लॉइट किट का खुलासा किया. इस कमजोरी की वजह से पुराने डिवाइस हैकिंग के बड़े खतरे में आ सकते थे, इसलिए Apple ने तुरंत सुरक्षा पैच जारी कर यूजर्स को राहत दी है.

क्या है Coruna और कितना बड़ा है खतरा

साइबर सिक्योरिटी रिसर्च के दौरान Google और सुरक्षा एजेंसी iVerify ने Coruna नाम के एक एक्सप्लॉइट किट का पता लगाया. रिपोर्ट के मुताबिक यह किट Apple के पुराने सॉफ्टवेयर में मौजूद करीब 23 अलग-अलग कमजोरियों का फायदा उठाकर डिवाइस में घुसपैठ कर सकती है. इसका मतलब यह है कि अगर इन कमजोरियों को ठीक न किया जाए तो हैकर्स यूजर्स के फोन तक आसानी से पहुंच सकते हैं.

---विज्ञापन---

WebKit और Kernel की कमजोरी का हो रहा था इस्तेमाल

रिसर्च में यह भी सामने आया कि हैकर्स Apple के WebKit और Kernel में मौजूद कमजोरियों को निशाना बना रहे थे. WebKit वही इंजन है जो Safari ब्राउजर को चलाता है, जबकि Kernel पूरे ऑपरेटिंग सिस्टम का मुख्य हिस्सा होता है. खतरा इतना बड़ा था कि अगर कोई यूजर किसी संदिग्ध लिंक या वेब पेज पर क्लिक कर देता, तो हैकर्स उसके पूरे फोन का कंट्रोल हासिल कर सकते थे.

इन पुराने डिवाइस के लिए जारी हुआ अपडेट

अगर आपके पास नीचे दिए गए Apple डिवाइस हैं तो उन्हें तुरंत अपडेट करना जरूरी है, क्योंकि इन्हीं मॉडल्स को ध्यान में रखकर सुरक्षा पैच जारी किया गया है.

---विज्ञापन---
  • iPhone 6s (2015) और iPhone 7 (2016)
  • iPhone 8 और iPhone X (2017)
  • iPhone SE (फर्स्ट जनरेशन 2016)
  • iPad mini 4 और iPad Pro (फर्स्ट जनरेशन 2015)

इन डिवाइस के लिए Apple ने iOS 16.7.15 और iOS 15.8.7 जैसे अपडेट जारी किए हैं, जिनमें सुरक्षा से जुड़ी खामियों को ठीक किया गया है.

नए डिवाइस के लिए भी आया नया अपडेट

सिर्फ पुराने मॉडल ही नहीं, Apple ने अपने नए iPhone और iPad के लिए भी iOS 26.3.1 अपडेट जारी किया है. इस अपडेट में कोई नया फीचर तो नहीं जोड़ा गया है, लेकिन सिस्टम की परफॉर्मेंस को बेहतर और ज्यादा स्थिर बनाया गया है. इसके साथ ही नए Apple Studio Display जैसे हार्डवेयर के लिए भी बेहतर सपोर्ट दिया गया है.

---विज्ञापन---

कैसे करें अपने iPhone या iPad को अपडेट

अगर आपके पास इनमें से कोई भी डिवाइस है तो उसे अपडेट करना काफी आसान है. इसके लिए बस कुछ साधारण स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

  1. सबसे पहले अपने फोन की Settings खोलें.
  2. इसके बाद General विकल्प पर जाएं.
  3. अब Software Update पर टैप करें और Download and Install चुनें.

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने डिवाइस को नए सिक्योरिटी अपडेट के साथ सुरक्षित बना सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Apple यूजर्स ध्यान दें! नए लॉन्च के बाद कंपनी ने बंद किए ये 15 पुराने डिवाइस, देखें पूरी लिस्ट

---विज्ञापन---
First published on: Mar 13, 2026 09:03 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola