अब इंटरनेट भी होगा महंगा! प्रति GB डेटा पर टैक्स लगाने की तैयारी में सरकार, कितना लगेगा चार्ज?

भारत में मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल आने वाले समय में महंगा हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार मोबाइल डेटा के इस्तेमाल पर 1 प्रति रुपय GB तक टैक्स लगाने के विकल्प पर विचार कर रही है और इस पर Department of Telecommunications से स्टडी करने को कहा गया है.

Internet

इंटरनेट चलाना होगा मंहगा! (Photo-Freepik)

विज्ञापन

Mobile Data Tax In India: अगर आप रोजाना मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करते हैं वीडियो देखते हैं, सोशल मीडिया चलाते हैं या ऑनलाइन गेम खेलते हैं तो आने वाले समय में इसके लिए आपको थोड़ा ज्यादा पैसा चुकाना पड़ सकता है. दरअसल, सरकार मोबाइल डेटा के इस्तेमाल पर नया टैक्स लगाने की संभावना पर विचार कर रही है. फिलहाल इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन इस प्रस्ताव को लेकर Department of Telecommunications (DoT) से स्टडी करने को कहा गया है.

मोबाइल डेटा पर टैक्स का प्रस्ताव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार मोबाइल डेटा के उपयोग पर टैक्स लगाने के विकल्प को देख रही है. इसके लिए Department of Telecommunications (DoT) से कहा गया है कि वह इस बात की जांच करे कि क्या डेटा इस्तेमाल पर टैक्स लगाया जा सकता है और अगर लगाया जाए तो उसका तरीका क्या हो सकता है.

विज्ञापन

रिव्यू मीटिंग में उठा मुद्दा

बताया जा रहा है कि हाल ही में टेलीकॉम सेक्टर की एक रिव्यू मीटिंग के दौरान यह मुद्दा सामने आया था. इसके बाद DoT को निर्देश दिया गया कि वह इस प्रस्ताव का विस्तृत अध्ययन करे और यह बताए कि डेटा पर टैक्स लगाने का मॉडल कैसे काम कर सकता है.

1 रुपये प्रति  GB टैक्स का ऑप्शन

रिपोर्ट्स के अनुसार जिस विकल्प पर चर्चा हो रही है, उसमें मोबाइल डेटा के इस्तेमाल पर 1 रुपये प्रति GB तक का टैक्स लगाया जा सकता है. अगर ऐसा लागू होता है तो हर बार जब कोई यूजर डेटा इस्तेमाल करेगा, तो उसके साथ यह अतिरिक्त चार्ज भी जुड़ सकता है.

सरकार को हो सकती है बड़ी कमाई

माना जा रहा है कि अगर 1 रुपये प्रति GB का टैक्स लागू किया जाता है, तो इससे सरकार को हर साल करीब 22,900 रुपये करोड़ तक की अतिरिक्त कमाई हो सकती है. हालांकि अभी यह केवल एक प्रस्ताव है और इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.

विज्ञापन

भारत में सस्ता है मोबाइल डेटा

भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां मोबाइल इंटरनेट काफी सस्ता माना जाता है. यही वजह है कि यहां डेटा की खपत तेजी से बढ़ी है. वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग और रील्स देखने की वजह से मोबाइल डेटा का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है.

पहले से लगता है 18% GST

यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि मोबाइल रिचार्ज और पोस्टपेड बिल पर अभी 18 प्रतिशत GST लिया जाता है. यानी यूजर्स पहले से ही टेलीकॉम सेवाओं पर टैक्स दे रहे हैं. अगर डेटा पर अलग से टैक्स लागू होता है तो यह मौजूदा टैक्स के अलावा एक अतिरिक्त चार्ज होगा.

विज्ञापन

अभी अंतिम फैसला नहीं

फिलहाल सरकार ने DoT से इस पूरे प्रस्ताव की स्टडी करने को कहा है. इस स्टडी में इसके फायदे और नुकसान दोनों का आकलन किया जाएगा. रिपोर्ट सामने आने के बाद ही सरकार यह तय करेगी कि मोबाइल डेटा के इस्तेमाल पर नया टैक्स लगाया जाए या नहीं. अभी तक इस मुद्दे पर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ