Nokia X30 5G Smartphone भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Nokia X30 5G Smartphone Launch Price in India: एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) ने भारत में X-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम नोकिया एक्स30 5जी है। कंपनी ने इस फोन को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। अब करीब पांच महीने बाद कंपनी ने इस डिवाइस को भारत में पेश किया है। फोन की खासियत है कि इसे Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस फोन का मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद OnePlus 10T और iQoo 9T से है।
नोकिया एक्स30 5जी को भारत में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसे आज ही लॉन्च किया गया है और फोन आज से ही प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन को क्लाउडी ब्लू और आइस व्हाइट कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन की कीमत 48,999 रुपये है।
फोन पर प्री-लॉन्च ऑफर भी मिल रहा है। एचएमडी ग्लोबल फोन पर 6,500 रुपये के लाभ की पेशकश कर रहा है, जिसमें डिवाइस को प्री-बुक करने वाले ग्राहकों के लिए बिना किसी अतिरिक्त लागत के स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये की छूट और 2,799 रुपये में नोकिया कम्फर्ट ईयरबड्स और 2,999 रुपये में 33W चार्जर शामिल है। डिवाइस की शिपिंग 21 फरवरी से शुरू होगी।
नोकिया एक्स30 5जी फोन 20 फरवरी से Amazon और Nokia.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत, कंपनी अमेजन पर सभी ग्राहकों को 33W का नोकिया फास्ट वॉल चार्जर मुफ्त देगी। इसके अलावा कंपनी किसी भी स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
और पढ़िए –WhatsApp Web पर करना है इनकमिंग कॉल नोटिफिकेशन डिसेबल? ये है तरीका…
लेटेस्ट लॉन्च फोन एक डुअल-रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है जिसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के लिए DX + सपोर्ट वाला 50MP PureView OIS कैमरा और 123-डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू के साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। फोन में आगे की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा है। फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। एचएमडी ग्लोबल ने इस स्मार्टफोन के लिए ओएस अपग्रेड पर 3 साल का वादा किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: