WhatsApp Web पर करना है इनकमिंग कॉल नोटिफिकेशन डिसेबल? ये है तरीका...
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

How to Disable WhatsApp Web Incoming Calls Notification: दुनियाभर में व्हाट्सएप का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। एक दूसरे को तस्वीर, वीडियो या कोई फाइल भेजने आदि के अलावा चैटिंग के लिए भी व्हाट्सएप का यूज किया जाता है।
आजकल तो व्हाट्सएप यूजर्स प्लेटफॉर्म के जरिए कॉलिंग फीचर्स को भी काफी पसंद कर रहे हैं। चाहें वीडियो कॉलिंग या वॉइस कॉलिंग व्हाट्सएप के जरिए आसानी से की जाती है। इंटरनेट के कनेक्शन होने पर फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। व्हाट्सएप वेब यूजर्स के लिए भी एक कमाल का फीचर उपलब्ध है, जिससे यूजर्स कॉल नोटिफिकेशन्स को डिसेबल कर सकते हैं।
और पढ़िए –और पढ़िए –WhatsApp IOS यूजर्स के लिए धांसू फीचर लॉन्च, बिना रुकावट दूसरे ऐप्स के साथ भी हो सकेगी वीडियो कॉल
दरअसल, WhatsApp Web Users के लिए डू नॉट डिस्टर्ब फीचर (Do Not Disturb Feature) उपलब्ध है। इसकी मदद से वेब वर्जन पर आने वाली कॉल लिस्ट बंद कर सकते हैं। ये एक इनकमिंग कॉल नोटिफिकेशन को डिसेबल करने के लिए फीचर है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
और पढ़िए –Redmi A2 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स से लेकर कीमत की जानकारी लीक!
आपको जानकारी के लिए बता दें कि डू नॉट डिस्टर्ब फीचर के जरिए कॉलिंग नोटिफिकेशन को डिसेबल किया जा सकता है। अगर आपको सैटिंग्स पर जाने के बाद या फिर सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद ऑप्शन नहीं मिलता है तो इसका मतलब ये हो सकता है कि आपका व्हाट्सएप अपडेट नहीं है और इसे अपडेट करना होगा या लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: