ZOOOK BT Calling Active Smartwatch में कई फीचर्स शामिल, सिंगल चार्जिंग पर चले 7 दिन!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

ZOOOK BT Calling Active Smartwatch: हाई-एंड डिजाइन और इनोवेटिव कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए प्रसिद्ध जूक ने एक हाई-एंड प्रीमियम ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच लॉन्च की है जिसका नाम एक्टिव रखा है। ये वॉच लुक में शानदार और कई फीचर्स से भरी हुई है। इसमें हेल्थ, फीटनेट समेत कई फीचर्स हैं जो अपने नाम के साथ आपको भी एक्टीव बनाएं रखने में मदद कर सकती है। आइए जूक एक्टीव स्मार्टवॉच के बारे में जानते हैं।
और पढ़िए –WhatsApp IOS यूजर्स के लिए धांसू फीचर लॉन्च, बिना रुकावट दूसरे ऐप्स के साथ भी हो सकेगी वीडियो कॉल
बात करें स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशन्स की तो एक्टीव स्मार्टवॉच कर्व्ड रेक्टेंगल डायल में एक स्टाइलिश मेटल केसिंग के साथ है। इसमें हाई-क्वालिटी सॉफ्ट सिलिकॉन स्ट्रैप और 1.91 इंच का बड़ा एचडी डिस्प्ले है, जो ऑलवेज ऑन फीचर के साथ आता है। ये 550 निट्स स्क्रीन ब्राइटनेस के साथ है, जो घर के बाहर धूप के लिए एकदम सही बनाता है।
इसके अलावा ये वॉच वायरलेस चार्जिंग प्रदान करता है जो इसे चार्ज करना बेहद आसान बनाता है और पिन चार्जिंग की परेशानी को समाप्त करता है, जिससे ये इस नए युग में सबसे जरूरी गैजेट बन जाता है। ये वॉच पासवर्ड सेफ्टी को सपोर्ट करती है, जिससे आपके डिवाइस पर डेटा सुरक्षित रह सकता है। इसमें बिल्ट-इन माइक और स्पीकर कॉल के दौरान बेहतर ऑडियो क्वालिटी का भी सपोर्ट मिलता है।
डायल पर क्राउन बटन के समेत कई फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में ‘फाइंड माई फोन’ फीचर भी है जो यूजर को अपने फोन को ट्रैक करने में मदद करता है। उन लोगों के लिए बिल्कुल सही जो हमेशा अपना फोन खो देते हैं, स्मार्टवॉच की एक रिंग ये सुनिश्चित करेगी कि एक बटन के क्लिक के साथ उनका फोन मिल जाए।
उपलब्धता की बात करें तो Active Smartwatch की कीमत 2,999 रुपये है। इसे प्रमुख ऑनलाइन साइट्स और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। इसके तीन कलर ऑप्शन ब्लू, स्पेस ग्रे और सिल्वर रंग है, जो हर रंग में वॉच को अलग लुक प्रदान कर रहा है। फुल चार्जिंग पर इसकी बैटरी 7 दिनों तक काम करती है और वायरलेस चार्जर ये कुछ ही समय में चार्ज हो सकती है।
अन्य खासियत की बात करें तो इसमें कॉल मैसेज नोटिफिकेशन मिलता है, जिससे आपकी कोई कॉल मिस ना हो सके। हेल्थ सूट में हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 मॉनिटर, पेडोमीटर और स्लीप मॉनिटर शामिल हैं। इसमें मल्टी-स्पोर्ट्स मोड, वॉयस असिस्टेंट, कैमरा शटर कंट्रोल, कैलकुलेटर, अलार्म, म्यूजिक कंट्रोल और वेदर अपडेट्स जैसे फीचर्स भी हैं। पानी के छींटे और धूल से बचाव के लिए ये IP68 वॉटरप्रूफ के साथ है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: