News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
सोचिए किसी ने आपको WhatsApp पर एक फोटो भेजा और आपने बस उसे डाउनलोड कर लिया। इसके कुछ ही मिनटों में आपके खाते से लाखों रुपये गायब हो जाएं, तो? ऐसा ही हुआ है दिल्ली के एक युवक के साथ। WhatsApp पर एक सिंपल सी दिखने वाली तस्वीर में छिपा था एक खतरनाक वायरस जिसने उसका पूरा बैंक बैलेंस साफ कर दिया।
दिल्ली के प्रदीप जैन को सुबह-सुबह एक अनजान नंबर से कॉल और फिर एक बुज़ुर्ग की तस्वीर वाला मैसेज मिला कि “क्या आप इस शख्स को जानते हैं?” बार-बार कॉल्स आने के बाद जब उन्होंने फोटो डाउनलोड की तो उनका फोन हैक हो गया। इसके तुरंत बाद उनके अकाउंट से करीब 2 लाख रुपये उड़ गए।
इस स्कैम में इस्तेमाल होती है एक खास टेक्निक स्टेगनोग्राफी। इसमें एक इमेज या ऑडियो फाइल में खतरनाक कोड छिपाया जाता है। ये कोड इतना चतुराई से छिपाया होता है कि सामान्य एंटीवायरस भी इसे पकड़ नहीं पाते। जैसे ही आप उस फाइल को खोलते हैं, वायरस आपके फोन में घुस जाता है।
ज्यादातर इमेज फाइल्स में तीन रंगों (Red, Green, Blue) के डाटा बाइट्स होते हैं। हैकर्स इनमें से एक बाइट में वायरस छिपा देते हैं। जैसे ही आप इमेज डाउनलोड करते हैं, ये कोड एक्टिवेट होकर आपके फोन का एक्सेस हैकर्स को दे देता है बिना आपकी जानकारी के।
साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये कुछ तरीके आपकी मदद कर सकते हैं…
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।