National Tourism Day: घूमने के हैं शौकीन? तो इन 4 Travel Gadgets को रखना न भूलें

National Tourism Day 2024 Best Travel Gadgets: घूमने के शौकिन हैं तो ट्रैवल के दौरान कुछ गैजेट्स को साथ जरूर रखें। आइए उन गैजेट्स के बारे में जानते हैं।

National Tourism Day 2024 Travel Gadgets

Travel Gadgets

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहले कुछ ऐसे गैजेट्स के बारे में जान लीजिए जिससे आपका सफर आरामदायक बन सकता है। आज हम आपके लिए कुछ ट्रैवल गैजेट्स लेकर आए हैं जिसे आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। आइए बेस्ट 4 ट्रैवल गैजेट्स (Best Travel Gadgets) के बारे में जानते हैं।

1. Solar Power Bank

कहीं बाहर घूमने जाएं और साथ में स्मार्टफोन, लैपटॉप या फिर कोई अन्य गैजेट न हो, ऐसा हो नहीं सकता है। हालांकि, चार्जिंग गैजेट्स को चार्ज करना भी जरूरी होता है और हर जगह बिजली का फायदा मिल सके, ये भी जरूरी नहीं है। ऐसे में आप अपने फोन या लैपटॉप या फिर अन्य डिवाइस को चार्ज करने के लिए अपने ट्रैवल बैग में सोलर पावर बैंक को रखना न भूलें। ये सूरज की रोशनी से चार्ज होता है और बिना बिजली के इस्तेमाल से डिवाइस को चार्ज कर सकता है।

विज्ञापन

2. Organizer Bag

ट्रैवलिंग के दौरान ऑर्गेनाइजर बैग का होना भी जरूरी है। इसमें चार्जर, डाटा केबल, इयरफोन्स समेत अन्य तरह के वायर्ड डिवाइस को सुरक्षित रखने के लिए रख सकते हैं। आमतौर पर इसकी शुरुआती कीमत 500 रुपये के करीब है। आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन बाजार से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

3. Instant Camera

आप अपने मोबाइल फोन के बजाए कैमरे से फोटो खींचना चाहते हैं तो इंस्टेंट कैमरे को ट्रैवल बैग में रख सकते हैं। इंस्टेंट कैमरे के जरिए आपको क्लिक के साथ फोटो भी मिल जाएगा। ये एक छोटे साइज का इंस्टेंट कैमरा होता है जो आमतौर पर 5000 रुपये की कीमत में मिलता है।

4. Torch Keychain

ज्यादातर फोन में फ्लैश लाइट भी होती हैं, जो अंधेरे होने पर टॉर्च की तरह काम करती हैं। हालांकि, किसी वजह से आपके पास फोन न हो या फिर अंधेरे होने पर आप ऐसे टॉर्च का इस्तेमाल करना चाहते हो, जो आसानी से पॉकेट में भी केयरी की जा सकेगे तो इसके लिए आप टॉर्च कीचैन को रख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ