Motorola Moto X30 Pro: मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन ने आखिरकार मार्केट में एंट्री ले ही ली है। दुनिया पहला 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन (World First 200MP Camera Phone) लॉन्च कर दिया गया है। मोटोरोला ने अपना मोटो एक्स 30 प्रो (Moto X30 Pro) पेश कर दिया है। लॉन्च से पहले इसके कई रेंडर्स और लीक्स सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन

मोटोरोला का फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोटो एक्स 30 प्रो तगड़ी बैटरी और बेहतरीन लुक के साथ पेश किया गया है। लॉन्च के साथ ही मोटो एक्स 30 प्रो दुनिया का पहला स्मार्टफोन बन गया है जो 200MP कैमरे के साथ है। आइए Motorola X30 Pro के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

Motorola Moto X30 Pro

मोटोरोला का मोटा एक्स30 प्रो 6.73 इंच के पीओएलईडी डिस्प्ले है, जो फुल एचडी प्लस रेजोल्यून के साथ है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेच और एडवांस 4nm का प्रोसेस है जो कि 8 जेन 1 चिपसेट के साथ है। इसका कर्व्ड एज एक प्रीमियम लुक देता है। इसमें नीचे की ओर स्पीकर्स ग्रिल्स है।

विज्ञापन

Moto X30 Pro Camera and Battery

मोटो एक्स30 प्रो में तीन कैमरा सेटअप है जिसमें मुख्य 200 मेगापिक्सल है। बाकी दो कैमरे में से एक Samsung ISOCELL HP1 200 का सेंसर है। वहीं, तीसरा 60 मेगापिक्सल के साथ है। बैटरी की बात करें तो मोटोरोला X30 Pro में 4500mAh बैटरी है जो 125w फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। कंपनी का दावा है कि फोन को फुल चार्ज करने के लिए सिर्फ 15 मिनट का समय लगेगा।

विज्ञापन

Moto X30 Pro Price and Availability

मोटोरोला ने मोटो एक्स30 प्रो स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट के साथ चीन में लॉन्च किया है। इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,699 युआन यानी लगभग 44 हजार रुपये है। वहीं, इसके दूसरे वेरिएंट 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 4,199 युआन यानी लगभग 49 हजार है। इसके 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 4,499 युआन यानी 50 हजार से ज्यादा होगी। बता दें कि ये फोन भारत में कब तक पेश होगा, इसकी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ