Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गैजेट्स

Meta Muse Spark: ChatGPT और Claude की टक्कर में मार्क जुकरबर्ग का नया AI मॉडल लॉन्च, दावा- अब तक का सबसे एडवांस सिस्टम

Meta ने अपना नया AI मॉडल Muse Spark लॉन्च कर दिया है, जिसे अब तक का सबसे एडवांस बताया जा रहा है. यह मॉडल सिर्फ 9 महीनों में तैयार हुआ और अब WhatsApp, Instagram और Facebook जैसे प्लेटफॉर्म्स को और स्मार्ट बना सकता है.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Apr 9, 2026 13:08
Meta ने अपना नया AI मॉडल Muse Spark लॉन्च. (File Photo)

Meta Muse Spark: AI की दुनिया में एक बार फिर बड़ा कदम उठाते हुए Meta ने अपना नया मॉडल Muse Spark पेश किया है. कंपनी का कहना है कि यह अब तक का उसका सबसे एडवांस AI सिस्टम है. दिलचस्प बात यह है कि इसे बेहद कम समय में तैयार किया गया और अब यह Meta के सभी बड़े प्लेटफॉर्म्स पर इस्तेमाल के लिए तैयार है. 2025 में मार्क जुकरबर्ग ने Meta Superintelligence Labs (MSL) की शुरुआत की थी, जिसमें अरबों डॉलर का निवेश किया गया. इसी लैब के तहत Muse Spark को तैयार किया गया है, जो कंपनी के AI विजन का अहम हिस्सा माना जा रहा है.

Meta AI को मिलेगा नया पावर

Muse Spark अब Meta AI को पावर देगा, जो Instagram, WhatsApp और Facebook जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इस्तेमाल होगा. यानी यूजर्स को जल्द ही इन ऐप्स में ज्यादा स्मार्ट AI अनुभव देखने को मिल सकता है.

---विज्ञापन---

Muse Spark क्या है और कैसे अलग है

Muse Spark Meta की नई Muse फैमिली का हिस्सा है, जो पुराने Llama मॉडल्स की जगह लेगी. यह एक छोटा लेकिन तेज मॉडल है, जिसे खास तौर पर तेज परफॉर्मेंस और बेहतर समझ के लिए डिजाइन किया गया है.

Photo-Meta

कठिन सवालों को भी कर सकता है हल

कंपनी का दावा है कि यह मॉडल साइंस, मैथ और हेल्थ जैसे विषयों से जुड़े जटिल सवालों को समझने और हल करने में सक्षम है. कुछ टेस्ट में यह Claude Opus 4.6 और GPT 5.4 जैसे बड़े मॉडल्स को टक्कर देता नजर आया है.

---विज्ञापन---

मल्टीपल एजेंट्स के साथ काम करने की क्षमता

Muse Spark में एक खास contemplating mode दिया गया है, जो एक साथ कई एजेंट्स को चलाकर जटिल कामों को आसान बना सकता है. इससे बड़े और मुश्किल टास्क भी जल्दी पूरे किए जा सकते हैं.

यूजर्स के लिए क्या करेगा

यह AI आपके आसपास की चीजों को समझने के साथ-साथ आपके Meta ऐप्स पर होने वाली बातचीत से भी जानकारी ले सकता है. इसे खास तौर पर उन 3 अरब यूजर्स के लिए बनाया गया है जो Meta के प्लेटफॉर्म्स का रोज इस्तेमाल करते हैं.

ओपन सोर्स नहीं है यह मॉडल

जहां Meta के पुराने Llama मॉडल्स ओपन सोर्स थे, वहीं Muse Spark को फिलहाल क्लोज्ड सोर्स रखा गया है. हालांकि कंपनी ने भविष्य में इसके कुछ वर्जन ओपन सोर्स करने की संभावना जताई है.

फिलहाल सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध

अभी Muse Spark को चुनिंदा पार्टनर्स के लिए API के रूप में उपलब्ध कराया गया है. कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है और आने वाले समय में इससे भी बड़े और पावरफुल मॉडल्स तैयार किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में Siri बनेगी सुपर स्मार्ट, AI फीचर्स करेंगे चौंकाने वाला काम

First published on: Apr 09, 2026 12:24 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.