हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lava ने लॉन्च किया 5G गेमिंग स्मार्टफोन, कम बजट में शानदार फीचर्स

Lava ने अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन Lava Play Ultra 5G भारत में लॉन्च किया है। दमदार फीचर्स वाले इस फोन की शुरुआती कीमत 14,999 है। इसकी से 25 अगस्त से शुरू होगी। बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ यह फोन इस रेंज का बेहतरीन विकल्प बन सकता है।

विज्ञापन
Credit- News 24 Graphics

इंडियन मोबाइल ब्रैंड लावा (Lava) ने इंडियन कस्टमर्स के लिए अपना नया 5G गेमिंग स्मार्टफोन Lava Play Ultra 5G (लावा प्ले अल्ट्रा 5G) लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार प्रोसेसर, बड़े डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 14,999 रखी है, जिससे यह बजट गेमिंग स्मार्टफोन की कैटेगरी में सीधा मुकाबला करेगा।

कब और कहां से खरीदें

लावा प्ले अल्ट्रा 5G की सेल 25 अगस्त 2025 से शुरू होगी। यह फोन अमेजन और लावा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि अगर आप ICICI, SBI या HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको तुरंत 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा।

डिस्प्ले और डिजाइन

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहद स्मूद हो जाता है। साथ ही, इसके ब्राइट कलर्स वीडियो और गेम्स को और भी शानदार बनाते हैं।

विज्ञापन

प्रोसेसर और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर

फोन में MediaTek Dimensity 7300 SoC चिपसेट लगाया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बढ़िया परफॉर्मेंस देता है। यह स्मार्टफोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, यानी इसमें आपको लेटेस्ट सॉफ्टवेयर का सपोर्ट मिलेगा।

ये भी पढ़ें- गूगल AI खुद कर देगा आपके रेस्टोरेंट और टिकट की बुकिंग, क्या है ये फीचर

विज्ञापन

कैमरा क्वालिटी

लावा प्ले अल्ट्रा 5G में आपको 64MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसमें Sony IMX682 सेंसर लगाया गया है। इसके साथ ही 5MP का मैक्रो लेंस और 13MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जो फोटो और वीडियो क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं।

दमदार बैटरी और चार्जिंग

लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे आपका फोन जल्दी चार्ज हो जाएगा और बार-बार चार्जर लगाने की झंझट भी कम होगी।

विज्ञापन

रैम और स्टोरेज

कंपनी ने इस फोन को दो वेरिएंट में उतारा है, 6GB+128GB और 8GB+128GB। यानी आप अपनी जरूरत के हिसाब से स्टोरेज और रैम चुन सकते हैं।

बाकी फीचर्स

फोन में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के लिए Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.2 और GPS सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, USB Type-C ऑडियो सपोर्ट और IP64 रेटिंग भी मौजूद है, जो इसे और भी एडवांस बनाता है।

विज्ञापन

किनसे होगा मुकाबला

लावा प्ले अल्ट्रा 5G का सीधा मुकाबला Xiaomi, Realme और Vivo के उन 5G स्मार्टफोन्स से होगा, जो 15,000 से कम कीमत पर आते हैं। यानी भारतीय ग्राहकों के लिए अब बजट सेगमेंट में एक और शानदार ऑप्शन जुड़ गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola