Jio Offer! बचत के साथ एक्स्ट्रा वैलिडिटी और ढेरों सुविधाओं का फायदा, फटाफट जानिए प्लान

Jio 23 Days Extra Validity Plan Offer: रिचार्ज करने की सोच रहे हैं? तो पहले एक बार जियो ऑफर (Jio Offer) के बारे में जान लीजिए, जिसमें आपको 23 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी का लाभ मिल रहा है।

Jio, Jio Prepaid Plan, Jio most-loved plans, Jio Unlimited True 5G Data Plans, Jio Plans, Jio Popular Plans, Jio Rs 2999 Prepaid Plan, Jio Prepaid News, Jio Offer,

Jio 23 Days Extra Validity Plan Offer: सस्ते में अगर ज्यादा सर्विस वाला रिचार्ज प्लान मिले तो हम सभी उस प्लान को ही अपनाना पसंद करेंगे, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आपको अधिक सुविधा के साथ फ्री में 23 दिनों के लिए प्लान का लाभ मिलेगा तो कैसा रहेगा? शायद आप भी इस प्लान को रिचार्ज करवाना पसंद करेंगे। अगर हां, तो आइए पहले विस्तार से हम 23 दिनों के एक्स्ट्रा वैलिडिटी वाले प्लान के बारे में जान लेते हैं। आखिर ये क्या है और रिलायंस जियो की ओर से किस तरह का ऑफर दिया जा रहा है?

Reliance Jio Offer Plan

देश की सबसे प्रसिद्ध और पहले नंबर पर आने वाली टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने हाल ही में एक ऑफर पेश किया था, जिसका लाभ अभी तक ग्राहक उठा सकते हैं। दरअसल, जियो ने दिवाली ऑफर के तहत 1 साल की वैधता वाला प्लान पेश किया था जिसके साथ यूजर्स को 23 दिनों के लिए अधिक वैधता का लाभ दिया जा रहा है।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

News 24 Whtasapp Channel

जियो का 23 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी वाला प्लान

यूं तो जियो की ओर से अपना 2999 रुपये वाला प्लान 1 साल यानी 365 दिनों की वैधता के साथ पेश किया जाता है, लेकिन अभी कंपनी ऑफर के तहत इस प्लान के साथ 23 दिनों का एक्स्ट्रा फायदा दे रही है। ऐसे में इस प्लान की सुविधा का लाभ यूजर्स कुल 388 दिनों तक उठा सकते हैं।

Reliance Jio Rs 2999 Plan Benefits 

जियो के 2999 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को रोजाना 2.5GB डेटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सर्विस भी मिलती है। इन सबके अलावा यूजर्स JioCloud, JioTV, Jiosaavn और JioCinema जैसे जियो ऐप्स का फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर्स को ये प्लान आमतौर पर 365 दिनों के लिए मिलता है, लेकिन अगर आप इसे जियो ऑफर के तहत रिचार्ज करते हैं तो 388 दिनों की वैधता का फायदा पा सकते हैं।

कहां से करें जियो का रिचार्ज?

जियो के इस ऑफर का फायदा पाने के लिए आप जियो ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां पर आपको जियो ऑफर में 2999 रुपये का रिचार्ज प्लान दिखेगा, जहां आप देख सकेंगे कि आपको अधिक वैलिडिटी का भी फायदा मिल रहा है। इसके अलावा पेटीएम, गूगल पे जैसे ऐप्स भी रिचार्ज करने का ऑप्शन देते हैं, लेकिन वहां आपको पहले ऑफर को चेक करना होगा।

वीडियो में जानिए MY Jio App से कैसे रिचार्ज करें?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ