News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Top Smartphones under 30000: अब मिड रेंज सेगमेंट में काफी अच्छे 5G स्मार्टफोन बाजार में आ चुके हैं। जो डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस के मामले में निराश होने का मौका नहीं देते। अगर आपका बजट 30 हजार रुपये तक है और आप एक ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जिसमें जबरदस्त कैमरा सेटअप हो और बढ़िया परफॉरमेंस हो तो यहां हम आपके लिए 3 ऐसे फ़ोन लेकर आये हैं जो आपकी जरूरत को पूरा कर सकते हैं। आइये जानते हैं… 
अगर आप का बजट 30 हजार रुपये से कम है तो आपके लिए Samsung Galaxy M56 एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इस फ़ोन का डिजाइन फ्रेश है। इसमें 6.74 इंच का सुपर एमोलेड प्लस, 120Gz वाला डिस्प्ले दिया है। फोटोग्राफी ऑफ वीडियो के लुए इसमें 50MP+8MP+2MP ट्रिप रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Exynox 1480 प्रोसेसर दिया है। वहीं इसमें 5000 mAh का बैटरी पैक दिया है। यह फोन One UI 7 पर आधारित Android पर काम करता है। इसके 8GB और 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है।

iQOO का NEO 10 स्मार्टफोन भी एक अच्छा डिवाइस है। इस फ़ोन का डिजाइन यूथ को पसंद आएगा। इसमें 6.78 इंच का एमोलेड,120Hz वाला डिस्प्ले दिया है। फोटोग्राफी ऑफ वीडियो के लुए इसमें 50MP+8MP ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिल्टन है जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया है। इसमें 7000 mAh का बैटरी पैक दिया है। यह फोन Funtouch OS 15 पर आधारित Android पर काम करता है। इसके 8GB और 128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है।

पोको का F7 स्मार्टफोन, अपने सिंपल डिजाइन की वजह से ग्राहकों को पसंद आ रहा है। इस फोन में 6.83 इंच का OLED,120Hz वाला डिस्प्ले दिया है। फोटोग्राफी ऑफ वीडियो के लुए इसमें 50MP+8MP ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जबकि इसमें 20MP फ्रंट कैमरा इसमें दिया है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया है। इसमें 7550 mAh का बैटरी पैक दिया है। यह फोन HyperOS 2.0 पर आधारित Android पर काम करता है। इसके 8GB और 128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें : Infinix HOT 60 5G+ भारत में 11 जुलाई को देगा दस्तक, AI के लिए मिलेगा खास बटन
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।