UPI स्मार्ट: बिना ऐप के होगा काम; अब स्मार्टवॉच, कार और टीवी से भी कर सकेंगे पेमेंट!

भारत की रियल-टाइम भुगतान प्रणाली UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) का स्मार्ट अपग्रेड जल्द ही आ सकता है। UPI फीचर में यह बदलाव न केवल पेमेंट को आसान बनाएगा बल्कि इसे स्मार्ट भी बनाएगा।

UPI स्मार्ट अपग्रेड

UPI स्मार्ट अपग्रेड

डिजिटल पेमेंट की दुनिया में अब एक और बड़ा बदलाव आने वाला है। बिजनेस स्टैन्डर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की रियल-टाइम भुगतान प्रणाली UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) का स्मार्ट अपग्रेड हो रहा है, जिससे अब स्मार्टवॉच, कार, स्मार्ट टीवी और अन्य उपकरणों से सीधे भुगतान करना संभव होगा । वो भी बिना ऐप खोले।

NPCI कर रहा है स्मार्ट UPI सिस्टम का विकास

बिज़नेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) UPI का ऐसा संस्करण विकसित कर रहा है जो इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) पर आधारित होगा। इसका मतलब है कि अब TV, स्मार्टवॉच, कनेक्टेड कार आदि खुद से UPI भुगतान कर सकेंगे।

कैसे करेगा काम नया सिस्टम?

इस नई तकनीक में हर डिवाइस को एक अलग UPI आईडी (VPA) दी जाएगी, जो यूज़र की मुख्य UPI ID से जुड़ी होगी। इससे डिवाइस सीमित और पूर्व-स्वीकृत सीमा के तहत अपने आप भुगतान कर सकेगा। शुरुआत में डिवाइस को लिंक करने के लिए एक बार OTP की जरूरत हो सकती है।

UPI ऑटो पे और सर्कल से होगी सुविधा आसान

BS की रिपोर्ट के मुताबिक यह नया फीचर UPI ऑटो पे और UPI सर्कल की सुविधाओं पर आधारित होगा। यूज़र एक बार किसी सेवा या डिवाइस को पेमेंट की अनुमति देगा, और फिर हर बार अनुमति देने की जरूरत नहीं होगी। सब्सक्रिप्शन रिन्यूअल, पार्किंग, टिकट जैसे मामलों में यह विशेष रूप से उपयोगी होगा।

2025 में लॉन्च की तैयारी

रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर NPCI की वार्षिक नवाचार योजना का हिस्सा है और ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल (GFF) 2025 में लॉन्च होने की संभावना है। फिलहाल इस पर नियामक स्वीकृति का इंतजार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ