News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Nothing Phone 3 स्मार्टफोन हाल ही में भारत में आया है। यह पहली बार है जब नथिंग कंपनी अपना सबसे महंगा फोन लेकर आई है। इस फोन का सीधा मुकाबला OnePlus 13 से माना जा रहा है। इन दोनों ही फोन्स की कीमतें लगभग समान हैं। लेकिन डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस तक के मामले में इन दोनों में से कौन सा मोबाइल ज्यादा बेहतर है? किसे खरीदना वैल्यू फॉर मनी साबित होगा? आइये जानते हैं…
Nothing Phone (3) का डिजाइन इम्प्रेस नहीं करता। यह सबसे खराब दिखने वाला स्मार्टफोन है। स्टूडेंट्स और यंग यूजर्स को यह फोन भले ही पसंद आ जाये, लेकिन कुछ समय के बाद आप इससे बोर जरूर हो सकते हैं। वहीं OnePlus 13 का डिजाइन बेहतर प्रीमियम है और इम्प्रेस भी करता है। यह फोन यूथ के साथ फैमिली क्लास को भी पसंद आएगा।
डिस्प्ले की बात करें तो Nothing Phone (3) में 6.67-इंच का एमोलेड फुलएचडी+ डिस्प्ले दिया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। यह 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले को कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i से सेफ्टी मिलती है।
OnePlus 13 5G में LTPO AMOLED पैनल वाला 6.82-इंच की 2K+ डिस्प्ले मिलता है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है और यह 4500 निट्स ब्राइटनेस से लैस है। इस डिस्प्ले को क्रिस्टल शिल्ड शील्ड सिरेमिक ग्लास से सेफ्टी मिलती है। डिस्प्ले दोनों ही फोन्स के अच्छे हैं, लेकिन डिजाइन और डिस्प्ले के मामले में OnePlus 13 5G एक कदम आगे है।
Nothing Phone (3) में स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है और यह फोन एंड्रॉयड 15 बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है। वहीं OnePlus में स्नैपड्रैगन 8 एलिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है और यह एंड्रॉयड 15 बेस्ड ऑक्सीजन ओएस 15 पर काम करता है।
Nothing Phone (3) में सेल्फी के लिए 50MP सेल्फी कैमरा दिया जबकि इसके रियर में कुल चार कैमरे दिए हैं, खास बात ये है कि चारों कैमरे 50MP के हैं। OnePlus 13 के फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया है जबकि इसके रियर में Hasselblad ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
नतीजा : फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में Nothing Phone की ब्रांड वैल्यू अभी बहुत स्ट्रोंग नहीं है, कंपनी अनौखे डिजाइन पर काम करती है, लेकिन यह जरूरी भी नहीं हर अलग डिजाइन ग्राहकों को पसंद भी आये Nothing Phone (3) में फीचर्स भले ही अच्छे हो लेकिन इसका डिजाइन और ज्यादा कीमत इस फोन के कमजोर पहलू हैं।
जबकि OnePlus 13 अपने डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस के मामले में काफी मजबूत फोन है और यह वैल्यू फॉर मनी भी है। फ्लैगशिप सेगमेंट में इस OnePlus काफी स्ट्रोंग ब्रांड है जिसका फायदा कंपनी के प्रीमियम फोन्स को भी मिलता है।
यह भी पढ़ें: मारुति सुजुकी ला रही है दो नई SUV, इस बार EV और हाइब्रिड पर होगा फोकस
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।