Jio AirFiber Launch Date in India: रिलायंस जियो शुरुआत से ही एक अच्छे नेटवर्क कनेक्शन के लिए जाता है। देश भर के ग्राहकों के बीच कंपनी की एक अलग पहचान बनी हुई है। चाहें कॉलिंग प्लान की बात करें या इंटरनेट कनेक्शन की, जियो का नाम सबसे पहले ही आता है। पिछले महीने से कंपनी अपने आगामी वायरलेस वाईफाई डिवाइस को लेकर काफी चर्चाओं में है। 19 सितंबर, 2023 को जियो का एयरफाइबर लॉन्च हो जाएगा, जो एक वायरलेस इंटरनेट समाधान के साथ आएगा। इसे घर और ऑफिस दोनों के लिए तैयार किया गया है, लेकिन ये जियोफाइबर (Jio AirFiber vs JioFiber) से कितना अलग होगा और इसकी क्या खूबियां होंगी? आइए जानते हैं।
Jio AirFiber कब होगा भारत में लॉन्च?
जियो एयरफाइबर को वाई-फाई 6 सपोर्ट के लिए तैयार किया जा रहा है। इसमें 1.5 जीबीपीएस तक की तेज स्पीड के साथ हाई-डेफिनिशन वीडियो और ऑनलाइन गेमिंग समेत मिनटों की डाउनलोडिंग की सुविधा मिलेगी। रिलायंस जियो की वार्षिक आम बैठक (AGM) के दौरान घोषणा की गई थी कि आधिकारिक तौर पर Jio AirFiber को गणेश चतुर्थी के मौके पर लॉन्च किया जाएगा।
Jio AirFiber से मिलेगी 5G स्पीड के साथ इंटरनेट
जियो एयरफाइबर को वायरलेस इंटरनेट सेवा के तौर पर पेश किया जाएगा। इसका काम हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ 5जी सुविधा को प्रदान करना होगा। ऐसे में यूजर्स के पास 1 जीबीपीएस तक की स्पीड तक पहुंचने का ऑप्शन होगा।
जियो एयरफाइबर कैसे होगा जियोफाइबर से अलग?
- देश भर में जियो फाइबर का कवरेज उपलब्ध नहीं है। जबकि जियो AirFiber को वायरलेस टेक्नोलॉजी के साथ बिना व्यापक कवरेज प्रदान करने की अनुमति है।
- जियो एयरफाइबर 1.5 Gbps के इंटरनेट स्पीड के साथ आती है। जबकि, जियो फाइबर 1 Gbps स्पीड के साथ आता है। हालांकि, जियो AirFiber की वास्तविक स्पीड निकटतम टावर से निकटता के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
- जियो एयरफाइबर वायरलेस है जो पॉइंट-टू-पॉइंट रेडियो लिंक को अपनाता है। ऐसे में ये डिवाइस वायरलेस सिग्नल के जरिए घर और दफ्तरों को सीधे जियो से जोड़ता है। जबकि, जियो फाइबर का कवरेज वायर्ड फाइबर ऑप्टिक केबलों पर निर्भर करता है।
- जियो एयरफाइबर के इंस्टॉलेशन की बात करें तो एक प्लग-एंड-प्ले समाधान के तौर पर डिजाइन किया गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा ग्राहक जुड़ते हैं। जबकि, जियो फाइबर के लिए प्रोफेशनल इंस्टॉलेशन की जरूरत होती है।
- जियो एयरफाइबर की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अनुमानित लागत करीब 6 हजार रुपये हो सकती है। पोर्टेबल डिवाइस यूनिट के कारण ये अन्य ब्रॉडबैंड कनेक्शन से थोड़ा ज्यादा महंगा हो सकता है।
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
14 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
17 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
18 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
20 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines