JBL Tune Beam 2: अपने दमदार साउंड वाले ऑडियो डिवाइस के लिए पॉपुलर JBL ने हाल ही में भारत में वायरलेस इयरफ़ोन की Tune 2 सीरीज़ पेश है। इस सीरीज़ में Tune Beam 2 सबसे आगे है, जो एक ट्रू वायरलेस ईयरबड्स है जिसमें अडैप्टिव नॉइज़ कैंसलिंग और स्पोर्टी डिजाइन देखने को मिलता है। अगर आप Tune Beam 2 ईयरबड्स को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि इनका साउंड कैसा है और कॉल के दौरान आवाज़ कैसी रहती है। क्या यह वाकई खरीदने लायक है या नहीं ? आइये जानते हैं।
डिजाइन, फीचर्स और साउंड
JBL Tune Beam 2 का डिजाइन स्पोर्टी है। यह कर्वी डिजाइन से लैस है। क्वालिटी के मामले में ये बेहद प्रीमियम है। वजन में ये हल्के हैं। JBL Tune Beam 2 डिजाइन और फीचर्स के मामले में तो काफी बेहतर हैं। ये स्पैटियल साउंड प्रदान करेगा ताकि एक इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस का आनंद ले सकें। इसमें हैवी बास और बीट्स काफी बैलेंस्ड में रहते हैं। म्यूजिक लवर्स को ये काफी पसंद आने वाले हैं। इसके अलावा गेमिंग के दौरान भी ये बड्स बेहतर इफ़ेक्ट ऑफर करते हैं।
आप अपने हेडफोन की आवाज को भी JBL हेडफोन ऐप की जरिए पर्सनलाइज्ड कर सकते हैं। ऐप से, यूजर एम्बिएंट अवेयर/टॉक थ्रू जैसी फीचर्स का विकल्प चुन सकते हैं ताकि वे कॉल पर कितना सुनना चाहते हैं, नेचर की आवाजों को सुनने के लिए रिलैक्स मोड और वॉयस अवेयर जैसे ऑप्शन चुन सकते हैं। इसमें 6 Mics लागे हैं जिसकी वजह से कॉल के दौरान सामने वाले की आवाज़ काफी क्लियर और स्पष्ट रहती है।
शानदार बैटरी लाइफ
JBL Tune Beam 2 मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगी। यह ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी की मदद से फास्ट पेयरिंग और MS स्विफ्ट पेयर को भी सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने के बाद 48 घंटे तक का प्लेटाइम प्रदान करेगी। कंपनी 2 साल की वारंटी दे रही है। JBL Tune Beam 2 TWS की कीमत 5,999 है। डिजाइन से लेकर फीचर्स और कीमत के मामले में ये वाकई वैल्यू फॉर मनी है…और सबसे खास बात इनका साउंड इम्प्रेस करता है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Edge First Impression: सैमसंग के सबसे पतले स्मार्टफोन ने किया इम्प्रेस! जानें कीमत
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
12 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
15 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
16 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
18 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines