हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

iPhone 16 की प्री-बुकिंग शुरू; जानें तरीका, सेल डेट और कीमत से लेकर सब कुछ

iPhone 16 Series Pre Order Today Date Time: आईफोन 16 सीरीज प्री-ऑर्डर के लिए आज से उपलब्ध है। आइए जानते हैं कि आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और आईफोन प्रो मैक्स की कीमत कितनी है और कितने रुपये की छूट मिल रही है।

विज्ञापन
आईफोन 16

iPhone 16 Series Pre Order Today Date Time: दिग्गज टेक कंपनी एप्पल (Apple) ने अपना नया मॉडल आईफोन 16 सीरीज 9 सितंबर 2024 को लॉन्च कर दिया है। इसे देखकर भले ही साल 2020 में लॉन्च हुए आईफोन 12 की याद आई हो लेकिन फीचर्स के मामले में ये अपने पुराने मॉडल्स को टक्कर दे रहा है। 5 नए कलर्स के साथ लॉन्च हुआ आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस (iPhone 16 Plus) कई लोगों की आंखों को भा रहा है। जबकि, आईफोन 16 प्रो सीरीज भी पीछे नहीं है, आईफोन 16 प्रो (iPhone 16 Pro) और आईफोन 16 प्रो मैक्स (iPhone 16 Pro Max) को भी पसंद किया जा रहा है। आईफोन 16 सीरीज को प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। आइए जानते हैं कि कैसे और कहां से आईफोन 16 सीरीज की प्री-बुकिंग हो सकेगी और इसे बिक्री के लिए कब से उपलब्ध किया जाएगा?

iPhone 16 Pre-Order and Availability in India

Apple iPhone 16

भारत समेत अन्य जगहों पर एप्पल की लेटेस्ट आईफोन 16 सीरीज 13 सितंबर 2024 से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। भारत में 13 सितंबर को शाम 5 बजकर 30 मिनट से आईफोन 16 सीरीज की प्री-बुकिंग शुरू है। एप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आईफोन 16 सीरीज की प्री-बुकिंग की जा सकेगी। चाहें तो एप्पल स्टोर से भी आईफोन 16 को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। भारत के दिल्ली और मुंबई में एप्पल का स्टोर ओपन है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Apple iOS 18 अपडेट के लिए ये 28 iPhones तैयार

iPhone 16 Series Sale Price Discounts & Offers

20 सितंबर 2024 से एप्पल के स्टोर और वेबसाइट पर आईफोन 16 सीरीज की सेल शुरू है। एप्पल की ओर से आईफोन 16 सीरीज पर बैंक कार्ड डिस्काउंट दिया जा रहा है। अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक, या आईसीआईसीआई बैंक कार्ड का इस्तेमाल कर आप 5000 रुपये तक बचा सकते हैं। ऐसे में आपको सभी मॉडल पर 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकेगा।

विज्ञापन

5 हजार रुपये की छूट के बाद आईफोन 16 सीरीज की कीमत

  • आईफोन 16 के 128GB वैरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है लेकिन 5 रुपये की छूट के बाद 74,900 रुपये हो जाएगी।जबकि, 256GB वैरिएंट की कीमत 89,900 रुपये की जगह 84,900 रुपये हो सकती है।
  • आईफोन 16 प्लस के 128GB वैरिएंट की कीमत 89,900 रुपये है लेकिन 5 रुपये की छूट के बाद इसकी कीमत 84,900 रुपये हो जाएगी। 256GB वैरिएंट की कीमत 99,900 रुपये की जगह 94,900 रुपये और 512GB वैरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये की जगह 1,14,900 रुपये हो सकती है।

  • आईफोन 16 प्रो के 128GB वैरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये है लेकिन 5 रुपये की छूट के बाद इसकी कीमत 1,14,900 रुपये हो जाएगी। 256GB वैरिएंट की कीमत 1,29,900 रुपये की जगह 1,24,900 रुपये, 512GB वैरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपये की जगह 1,44,900 रुपये और 1TB वैरिएंट की कीमत 1,69,900 रुपये की जगह 1,64,900 रुपये हो सकती है।
  • आईफोन 16 प्रो मैक्स के 256GB वैरिएंट की कीमत 1,44,900 रुपये की जगह 1,39,900 रुपये, 512GB वैरिएंट की कीमत 1,64,900 रुपये की जगह 1,59,9001 रुपये और 1TB वैरिएंट की कीमत 1,84,900 रुपये की जगह 1,79,900 रुपये हो सकती है।

ये भी पढ़ें- iPhone 16 में अपग्रेड करने से पहले जरूर करें ये 5 काम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola