बिना चार्जर के मोबाइल ऐसे करें चार्ज... 90% लोग नहीं जानते फोन का ये हिडन फीचर
Smartphone Tips and Tricks: क्या आप जानते हैं आपके फोन में एक ऐसा फीचर छिपा हुआ है जिसकी मदद से आप बिना चार्जर के मोबाइल फोन को चार्ज कर सकते हैं।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

How to Charge Smartphone Without Charger: क्या आप जानते हैं कि आपके महंगे फोन में एक ऐसा फीचर छुपा हुआ है, जिससे आप अपना फोन बिना चार्जर के भी चार्ज कर सकते हैं। आप भी सोच रहे होंगे भला ऐसा कैसे हो सकता है। बिना चार्जर के फोन कैसे चार्ज हो सकता है, तो आपको बता दें कि आजकल कई डिवाइस में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का फीचर मिलता है जिसकी मदद से आप दूसरे फोन से अपने फोन को चार्ज कर सकते हैं। यह टेक्नोलॉजी अभी भी कई लोगों के लिए बिलकुल नई है। चलिए पहले जानें क्या है रिवर्स वायरलेस चार्जिंग?
रिवर्स वायरलेस चार्जिंग एक ऐसा फीचर है, जो आपके फोन को चार्जिंग डिवाइस में बदल सकता है। इसका इस्तेमाल न केवल दूसरे फोन, बल्कि स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और अन्य वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करने वाले डिवाइस को चार्ज करने के लिए भी किया जा सकता है। जो इसे काफी खास फीचर बना देता है। हालांकि ये फीचर महंगे फोन्स में देखने को मिलता है।
रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के लिए आपका फोन वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करना चाहिए। इस फीचर्स को इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। चलिए जानें प्रोसेस…
यह फीचर अभी हाई-एंड स्मार्टफोन्स में उपलब्ध है, जैसे: सैमसंग गैलेक्सी S सीरीज, गूगल पिक्सल 8 और 8 प्रो, वनप्लस 11 प्रो समेत कई ऐसे फोन हैं जिसमें ये फीचर मौजूद है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: