सावधान! ऐसे भी हो सकता है Scam, होटल की ऑनलाइन रेटिंग करते ही महिला ने गंवाए 13 लाख रुपये
Hotel Rating Scam: हाल ही ऑनलाइन स्कैम का एक नया तरीका सामने आया है, अगर आप भी कोई ऐसा काम कर रहे हैं तो तुरंत इसे बंद कर दें।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Hotel Rating Scam: आये दिन दुनियाभर से ऑनलाइन स्कैम की खबरें सामने आती रहती हैं। इस साल की शुरुआत से, हमने ऐसे कई मामले देखे हैं जहां लोगों ने ऑनलाइन कॉन्टेक्ट करने वाले अजनबियों पर पहले भरोसा किया और बाद में अपनी मेहनत की कमाई गंवा दी। ज्यादातर मामलों में, पीड़ित तब जाल में फंस जाता है जब स्कैमर्स उन्हें कुछ आसान से काम करने पर मोटा पैसा कमाने का वादा करते हैं।
हालांकि, एक बार जब पीड़ित इन कामों को पूरा करना शुरू कर देता है, तो उन्हें पहले फसाने के लिए कुछ रिटर्न भी दिया जाता है। जिसके बाद ज्यादा पैसे कमाने के लिए कुछ राशि को इन्वेस्ट करने के लिए कहा जाता है, और यहीं से बहुत से लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं।
वहीं हाल ही पुणे से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां, यहां एक निजी कंपनी में काम करने वाली महिला ने ऑनलाइन कुछ एक्स्ट्रा पैसे कमाने की कोशिश की। जिस दौरान उसने 13 लाख रुपये रुपये गंवा दिए। दरअसल स्कैमर ने महिला से कुछ होटल्स को रेटिंग करने के बदले में पहले पैसे देने का वादा किया, लेकिन बाद में स्कैमर ने महिला के 13 लाख रुपये हड़प लिए।
ये भी पढ़ें : Upcoming Smartphones: बस कुछ दिन और चला लो पुराना फोन, इस हफ्ते लॉन्च होंगे जबरदस्त Smartphones
इसके बाद महिला ने वाकड पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत के अनुसार, 18 जुलाई को स्कैमर्स ने उससे संपर्क किया, जिन्होंने उसे पार्ट टाइम जॉब का एक ऑफर दिया। जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया। महिला ने बताया कि उसे होटल को ऑनलाइन रेटिंग देने के लिए कहा गया और प्रत्येक रेटिंग के लिए 150 रुपये देने का वादा किया गया।
शुरुआत में महिला ने कुछ काम पूरे किए और पैसे कमाए। हालांकि बाद में, उसे कुछ प्रीपेड कामों को पूरा करने के लिए कहा गया। 13 अक्टूबर तक महिला स्कैमर्स के कांटेक्ट में थी और उसे दिए गए काम को पूरा करती रही। जब महिला ने अपना निवेश किया हुआ पैसा और मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो उसे ऐसा करने से मना किया गया और कहा गया कि इसके बजाय उसे और ज्यादा इन्वेस्ट करना चाहिए। हालांकि जब तक महिला इस पुरे गेम को समझ पाती तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: