इस सस्ते साउंडबार से बढ़ जायेगा OTT पर फिल्म और वेब सीरीज देखने का मज़ा, घर बनेगा सिनेमा हॉल

अगर आप अपने लिए एक अच्छा और किफायती साउंडबार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपके 12 हजार रुपये से भी कम कीमत में Govo के साउंडबार के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो आपके फिल्म और क्रिकेट देखने का मज़ा बढ़ा देगा

sound bar

GOVO GOSURROUND 970 Soundbar: एक ज़माना था जब साउंडबार काफी महंगे हुआ करते थे, जिसके चलते हर कोई इन्हें खरीद नहीं पाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। टेक्नोलॉजी अब सबकी पहुंच में है। स्मार्टफोन से लेकर टीवी और साउंडबार काफी किफायती हो गये हैं। अब ज़माना OTT का है और करीब सभी फ़िल्में इसी प्लेटफ़ॉर्म पर आने लगी हैं।

विज्ञापन

अब फ़िल्में हो या वेब सीरीज इनमें खास साउंड इफ़ेक्ट दिया जाता है जो हम सिनेमा हॉल में महसूस भी करते हैं। लेकिन अगर आप एक अच्छा साउंडबार का इस्तेमाल करें तो घर ही आपका सिनेमाल हॉल बन जाएगा। यहां हम आपके लिए एक ऐसे किफायती साउंडबार के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

विज्ञापन

डिजाइन और फील

Govo GoSurround 970 Soundbar का डिजाइन न सिर्फ प्रीमियम है बल्कि इसमें हाई क्वालिटी मटिरियल का इस्तेमाल हुआ है। यह ग्लोसी फिनिश में है। LED ग्रीनलाइटिंग का इस्तेमाल किया है जोकि इसे हटकर बनती है। बॉक्स में एक साउंडबार , एक 6.5 इंच सबवूफर, ड्युअल रियर सैटेलाइट स्पीकर, एक ऑडियो केबल, एक यूज़र मैनुअल, एक रिमोट कंट्रोल मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें  HDMI, AUX, USB और OPT Ports मिलते हैं।इसके साथ एकफुल फंक्शन  रिमोट भी आता है।

विज्ञापन

दमदार है साउंड

यह 5.1 चैनल के साथ है। Dolby Audio के साथ इसे 525 Watt का आउटपुट मिलता है। इसमें  3D Surround Sound भी है। आप इस साउंडबार को अपने टीवी से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं साथ अपने स्मार्टफोन से भी इसे कनेक्ट करने ऑडियो और वीडियो का मज़ा ले सकते हैं इसमें BASS और TREBLE का तालमेल काफी जबरदस्त रहता है।

इसमें लगी DSP Chipset आपको बेहतर ऑडियो क्वालिटी ऑफर करती है। अमेजन इंडिया पर इस साउंडबार की कीमत 11,999 रुपये है। जिस कीमत में यह आता है उस हिसाब से यह वाकई एक बेहतरीन साउंडबार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ