Google Pixel 7a पर जबरदस्त ऑफर्स, ऐसे सिर्फ 6 हजार रुपये में खरीदने का मौका!
Edited By Simran Singh
Edited By Simran Singh
Google Pixel 7a Price Discounts & Offers: गूगल ने अपने वार्षिक इवेंट में पिक्सल 6ए का अगला मॉडल पिक्सल 7ए लॉन्च कर दिया है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 43,999 रुपये है। आप फोन को असल कीमत से काफी कम में खरीद सकते हैं। इस पर अलग-अलग ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिसके बाद इसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम हो सकती है। आइए जानते हैं कि कैसे 44 हजार का फोन 10 हजार से भी कम का पड़ सकता है?
फ्लिपकार्ट पर गूगल पिक्सल 7ए बैंक ऑफर के साथ उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके 5 प्रतिशत कैशबैक हासिल हो सकता है। वहीं, अगर आप एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से लेनदेन करेंगे तो इसकी कीमत पर 4000 रुपये की छूट पा सकते हैं। ऐसे में आपके लिए फोन 43,999 रुपये की जगह 39,999 रुपये का पड़ सकता है।
फ्लिपकार्ट पर सबसे ज्यादा छूट का लाभ आपको एक्सचेंज ऑफर से हो सकता है। गूगल पिक्सल 7ए को 34,000 रुपये के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इसका फायदा पाने के लिए आपको पुराना फोन बदलना होगा।
अगर एक्सचेंज किया जा रहा फोन अच्छे कंडिशन के साथ लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आता है तो आपको ऑफर का पूरा लाभ मिल सकता है। ऐसे में आपके लिए फोन 43,999 रुपये की जगह 34,000 रुपये की एक्सचेंज छूट से मिल सकेगा और फिर आपके लिए फोन की कीमत सिर्फ 10 हजार रुपये हो सकेगा। जबकि, एचडीएफसी कार्ड यूज के साथ फोन सिर्फ 6000 रुपये का पड़ सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: