---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

लॉन्च से एक दिन पहले लीक हुई Google Pixel 10a के फीचर्स, कैमरा-बैटरी से कीमत तक जानें हर डिटेल

लॉन्च से ठीक पहले Google Pixel 10a के लगभग सभी फीचर्स लीक हो गए हैं. 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 5100mAh बैटरी, 48MP कैमरा और 7 साल के अपडेट जैसी जानकारी सामने आई है. अगर आप नया Pixel खरीदने की सोच रहे हैं, तो लॉन्च से पहले इसकी पूरी डिटेल जान लेना जरूरी है.

---विज्ञापन---

Google Pixel 10a Features Leak: Google Pixel 10a की लॉन्चिंग से ठीक एक दिन पहले इस स्मार्टफोन से जुड़ी लगभग सभी अहम जानकारियां सामने आ गई हैं. 18 फरवरी को ग्लोबल लॉन्च से पहले इसके डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर तक के स्पेसिफिकेशन्स लीक हो चुके हैं. अगर आप मिड-रेंज सेगमेंट में एक प्रीमियम फीचर्स वाला फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Pixel 10a आपके लिए एक दिलचस्प विकल्प साबित हो सकता है.

डिस्प्ले और डिजाइन

लीक्स के मुताबिक Google Pixel 10a में 2424×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है. फोन की मोटाई करीब 8.9mm और वजन 184 ग्राम बताया जा रहा है. इसमें फ्लैट बैक डिजाइन के साथ सादा और मिनिमल कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जो Pixel सीरीज की पहचान रहा है.

---विज्ञापन---

6.3-इंच AMOLED स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट

रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 6.3 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट होगा. इसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक बताई जा रही है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी और स्क्रॉलिंग काफी स्मूद अनुभव देगी.

---विज्ञापन---

कैमरा सेटअप

Pixel 10a में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 13MP का कैमरा मिलने की संभावना है.

---विज्ञापन---

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

यह स्मार्टफोन Android 16 पर चल सकता है. खास बात यह है कि Google इसके साथ करीब सात साल तक बड़े Android अपडेट देने का वादा कर सकता है. बेस वेरिएंट में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

बैटरी और अन्य फीचर्स

लीक्स के अनुसार Pixel 10a में 5100mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी. इसके अलावा फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 रेटिंग भी मिल सकती है.

---विज्ञापन---

संभावित कीमत और कलर ऑप्शन

फिलहाल कंपनी ने कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में करीब 60,000 रुपये तक हो सकती है. यह स्मार्टफोन Obsidian, Berry, Fog और Lavender जैसे चार रंगों में उपलब्ध हो सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- AI Impact Summit 2026: भारत बन रहा AI का सुपरहब? समिट के पहले दिन हुए ये बड़े ऐलान

First published on: Feb 17, 2026 05:19 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola