Apple ने लॉन्च किए AirPods 5, ओपन-ईयर डिजाइन के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, इनती है कीमत

Apple ने नए AirPods 5 को लॉन्च कर दिया है, जिसमें ओपन-ईयर डिजाइन के साथ ANC, Adaptive Audio और Live Translation जैसे फीचर्स मिलेंगे. यहां जानते हैं इसके कीमत और फीचर्स की हर डिटेल.

Apple AirPods 5

Apple AirPods 5 हुए लॉन्च. (Image Credit-Apple)

विज्ञापन

Apple ने अपने नए AirPods 5 को लॉन्च कर दिया है.कंपनी ने इस बार ओपन ईयर डिजाइन वाले ईयरबड्स में कई ऐसे फीचर्स शामलि किए हैं जो अब तक उसके ज्यादा प्रीमियम मॉडल्स में देखने को मिलते थे. नए AirPods में बेहतर Active Noise Cancellation (ANC), अपग्रेडेड साउंड क्वालिटी और हैंड्स-फ्री AI फीचर्स पर खास ध्यान दिया गया है.

भारत में इतनी है AirPods 5 की कीमत

Apple ने भारत में AirPods 5 की शुरुआती कीमत 14,900 रुपये रखी है. वहीं, Wireless Charging Case के साथ आने वाले AirPods 5 की कीमत 17,900 रुपये है. दोनों मॉडल्स के लिए प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो गए हैं. इनकी बिक्री 18 सितंबर से Apple Store पर शुरू होगी.

विज्ञापन

स्टैंडर्ड मॉडल में ANC के साथ ओपन-ईयर डिजाइन दिया गया है. वहीं, ज्यादा कीमत वाले वेरिएंट में Wireless Charging Case, बेहतर बैटरी बैकअप और स्टेम के जरिए वॉल्यूम कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है.

पहले से बेहतर ANC का दावा

AirPods 5 में सबसे बड़ा अपग्रेड Active Noise Cancellation का है. Apple के मुताबिक, नए ईयरबड्स AirPods 4 के ANC मॉडल की तुलना में बाहरी शोर को 50 फीसदी तक ज्यादा कम कर सकते हैं.

इसके अलावा इनमें नया मल्टीपोर्ट अकॉस्टिक आर्किटेक्चर और नेक्स्ट-जेनरेशन Adaptive EQ दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इससे ऑडियो पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर और डिटेल्ड सुनाई देगा. यूजर्स को Personalized Spatial Audio का सपोर्ट भी मिलेगा.

विज्ञापन

Live Translation और Siri AI का सपोर्ट

AirPods 5 में Apple Intelligence की मदद से Live Translation फीचर दिया गया है. इसे सेटअप करने के बाद यूजर्स बातचीत को अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे। इसके लिए Apple के Translate ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा.

विज्ञापन

नए AirPods Siri AI के साथ भी काम करते हैं. यूजर्स बिना फोन उठाए Siri की मदद से जानकारी हासिल करने और कुछ काम पूरे करने में सक्षम होंगे. खास बात ये है कि Siri को सिर के इशारों से भी कंट्रोल किया जा सकता है. जैसे, सिर हिलाकर Siri की बात का जवाब दिया जा सकता है.

कंपनी का यह नया मॉडल उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है, जो Pro मॉडल की कीमत चुकाए बिना ANC, Adaptive Audio, Transparency Mode, Siri और Live Translation जैसे फीचर्स चाहते हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

Source- Apple

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ