---विज्ञापन---

गैजेट्स

पुराने चिप और मैजिक क्यू फीचर के बिना आएगा Google Pixel 10a 5G! कब होगी लॉन्चिंग?

Google Pixel 10a 5G जल्द भारत में लॉन्च होगा. इसमें नए चिप सेट की जगह Tensor G4 प्रोसेसर मिल सकता है. आइए जानते हैं कब हो सकती है लॉन्चिंग.

Google Pixel 10a 5G: गूगल ने इस साल अगस्त में अपना फ्लैगशिप Pixel 10 सीरीज भारत में पेश किया था. अब बारी है इसके किफायती मॉडल Google Pixel 10a 5G की, जिसकी चर्चा टेक दुनिया में जोरों पर है. माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए होगा जो फ्लैगशिप जैसी क्वालिटी चाहते हैं लेकिन कम बजट में.

भारत में कब आएगा Pixel 10a 5G

अगर पिछले साल के लॉन्च पैटर्न पर नजर डालें तो Pixel 9a अप्रैल 2025 में आया था, गूगल I/O इवेंट से ठीक पहले. इसी हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है कि Pixel 10a 5G भी अप्रैल 2026 तक आ सकता है. हालांकि, गूगल की A-सीरीज पहले भी मई में लॉन्च हो चुकी है (जैसे Pixel 8a और Pixel 7a). ऐसे में यह मई 2026 में भी पेश हो सकता है. फिलहाल, भारत में इसकी लॉन्च डेट को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

---विज्ञापन---

नया फोन लेकिन पुराना चिपसेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल अपने इस फोन में नया Tensor G5 प्रोसेसर देने के बजाय Tensor G4 चिप का इस्तेमाल कर सकता है. यह वही प्रोसेसर है जो पहली बार Pixel 9 सीरीज (2024) के साथ आया था. ऐसे में 2026 में पुराने चिप का इस्तेमाल करना कुछ लोगों के लिए परफॉर्मेंस को लेकर सवाल खड़े कर सकता है.

Pixel 9a जैसा लुक

डिज़ाइन की बात करें तो Pixel 10a का लुक पिछले साल के Pixel 9a जैसा ही हो सकता है. दरअसल, 9a मॉडल में गूगल ने बड़ा डिजाइन बदलाव करते हुए नया कैमरा मॉड्यूल पेश किया था. इसलिए इस बार ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है. हालांकि, फोन में और भी ब्राइट डिस्प्ले मिलने की चर्चा है, जो 2700 nits तक की पीक ब्राइटनेस दे सकता है.

---विज्ञापन---

क्यों खास है Pixel 10a?

गूगल का A-सीरीज फोन हमेशा से उन लोगों को टारगेट करता है जो कम दाम में पिक्सल का एक्सपीरियंस चाहते हैं. इसमें कुछ फ्लैगशिप फीचर्स दिए जाते हैं, लेकिन कीमत बाकी पिक्सल फोन के मुकाबले काफी कम होती है. इसी रणनीति को Samsung Fan Edition और Apple iPhone 16e जैसे मॉडल्स भी अपनाते हैं.

Pixel 10a 5G उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है जो गूगल का भरोसेमंद कैमरा और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस चाहते हैं लेकिन महंगे फ्लैगशिप पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Google ने लॉन्च किया Gemini for TV, शो सर्च से लेकर पढ़ाई तक मिलेगा सबकुछ

First published on: Sep 27, 2025 10:59 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola