Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गैजेट्स

Google Maps की टक्कर में हैं ये 3 मेड इन इंडिया नेविगेशन ऐप्स, जानें खास फीचर्स

बस, कार, मेट्रो किसी भी यातायात साधन से कहीं भी जाने से पहले लोग Google Maps की मदद लेते हैं। लोगों को परेशानी तब होती है जब किसी वजह से सही स्थान पर नहीं पहुंच पाते हैं। क्या आप भी रास्ता भटक जाने पर गूगल मैप इस्तेमाल करते हैं। हमारे देश में 3 ऐसे मेड […]

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Sep 9, 2023 12:31
top 3 indian Map, MapMyIndia, Patta Navigation App, How to use Google maps, how to check parking in Google maps, how to measure distance in Google maps, how to see menu card in Google maps,
Google Maps alternate Apps

बस, कार, मेट्रो किसी भी यातायात साधन से कहीं भी जाने से पहले लोग Google Maps की मदद लेते हैं। लोगों को परेशानी तब होती है जब किसी वजह से सही स्थान पर नहीं पहुंच पाते हैं। क्या आप भी रास्ता भटक जाने पर गूगल मैप इस्तेमाल करते हैं। हमारे देश में 3 ऐसे मेड इन इंडिया ऐप्स उपलब्ध हैं, जिसमें गूगल मैप से बेहतर फीचर्स मिलते हैं। इसमें गली, मोहल्ले, हाईवे के साथ ही मार्केट और शॉपिंग प्लेस की जानकारी भी दी गई है। आईए इन सभी नेविगेशन ऐप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Patta नेविगेशन ऐप

Patta नेविगेशन ऐप इस्तेमाल करने वाले लोग भारत और विदेशों में भी मौजूद हैं। गूगल की टक्कर में इसे लॉन्च किया गया था। एंड्रॉयड और ios दोनों यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर यह फ्री में उपलब्ध है। इसे भारतीय डेवलपर द्वारा डिजाइन किया गया है। भीड़ – भाड़ वाली जगह की भी जानकारी इसमें बहुत ही आसानी से मिल जाती है। इसमें एक कोड फीचर है जिसका इस्तेमाल कर आप किसी भी जगह को एक नंबर देकर हमेशा के लिए याद रख सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Elon Musk ने Apple को किया ट्रोल, जानें कौन सा फोन चलाते हैं मस्क

MapMyIndia नेविगेशन App

MapMyIndia नेविगेशन ऐप को एक भारतीय डेवलपर ने डिजाइन किया है। मेड इन इंडिया ऐप होने की वजह से इसमें बहुत सारी ऐसी जगह की जानकारी मिलती है जो गूगल मैप्स में भी उपलब्ध नहीं है। इसमें आपको ट्रैफिक लाइट, स्ट्रीट व्यू, सड़क, चौराहे और लोकल ऐड्रेस की जानकारी ले सकते हैं। गूगल मैप की तरह ही इसमें भी 3D व्यू फीचर मिलते हैं। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह प्ले स्टोर पर फ्री में उपलब्ध है।

---विज्ञापन---

Mappls नेविगेशन App

Mappls नेविगेशन ऐप को गूगल मैप की तरह ही डिजाइन किया गया है। इसे यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए हिंदी भाषा का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा कहीं भी जाने से पहले फ्लाईओवर, सेफ रोड, एक्सीडेंट वाले रास्ते, इन सभी की जानकारी मिल जाती है। इसके साथ ही आपको कहीं भी जाने से पहले लोकेशन डालने पर तीन-चार विकल्प देखने को मिलेंगे इनमें से किसी भी एक पर क्लिक कर उसे फॉलो कर सकते हैं।

First published on: Sep 09, 2023 12:31 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.