Flipkart Flagship Sale 2024: टेक दिग्गज Apple सितंबर में नई आईफोन 16 सीरीज लॉन्च करने वाला है इससे पहले ही 2023 में लॉन्च हुए iPhone 15 पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कंपनी अगले महीने iPhone 16 लाइनअप पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है तो लॉन्च से पहले, iPhone 15 चल रही Flagship Sale 2024 के दौरान 14,000 रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है। अगर आप डिवाइस खरीदने की सोच रहे हैं, तो चलिए ऑफर और इससे जुड़ी सभी डिटेल्स जानते हैं…
भारत में iPhone 15 की कीमत
Apple iPhone 15 का बेस वैरिएंट इस वक्त 65,499 रुपये (128GB) में उपलब्ध है। जबकि 256GB वैरिएंट आउट ऑफ स्टॉक चल रहा है, 512GB वैरिएंट की कीमत 95,499 रुपये है। इसे आप ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और येलो कलर में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर के लिए, आप ICICI बैंक के डेबिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 1,800 रुपये तक की छूट और Flipkart Axis बैंक कार्ड के जरिए 5 परसेंट कैशबैक ले सकते हैं।
फोन पर एक्सचेंज और कॉम्बो ऑफर
साथ ही, कॉम्बो ऑफर के जरिए 2,000 रुपये और UPI ट्रांजैक्शन के जरिए 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। खरीदार एक्सचेंज के जरिए 55,000 रुपये तक की छूट भी ले सकते हैं और डील को आसान बनाने के लिए आप नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी चेक कर सकते हैं। इन डिस्काउंट ऑफर्स के साथ ये डील काफी शानदार बन जाती है लेकिन कुछ के मन में ये सवाल भी है कि क्या हमें iPhone 16 का इंतज़ार करना अभी भी एक अच्छा निर्णय है?
iPhone 15: क्या आपको अभी खरीदना चाहिए?
iPhone 16 सीरीज अगले महीने लॉन्च होने वाली है और iPhone 15 लाइनअप की रिलीज के साथ कीमत में कटौती हो सकती है, आने वाले मॉडल का इंतज़ार करना सही डिसीजन हो सकता है। जबकि iPhone 16 की कीमत 80,000 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है, इसमें कई अपग्रेड होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें : Amazon Sale: धड़ाम गिरा Samsung के इस लेटेस्ट फोन का Price, सीधे 18 हजार की छूट!
इस सेल में मिलेगा ज्यादा डिस्काउंट!
इसके अलावा, आप Flipkart Big Billion Days 2024 का इंतजार कर सकते हैं, जहां खरीदार ज्यादातर स्मार्टफोन पर भारी छूट ले सकते हैं। हालांकि, अगर आप तुरंत iPhone खरीदना चाहते हैं, तो iPhone 15 ऑफ़र के साथ बेस्ट डील है। इसमें A16 चिपसेट, 48MP का प्राइमरी लेंस, डायनेमिक आइलैंड और USB-C पोर्ट मिलता है।
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
12 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
14 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
16 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
17 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
19 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines