Flipkart Big Savings Days Sale: ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए मार्च की शुरुआत शानदार होने वाली है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart अपनी बड़ी सेल Big Savings Days Sale 2026 लेकर आ रहा है, जो 6 मार्च से शुरू होगी. इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज और कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलने की उम्मीद है. खास बात यह है कि इस बार SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट भी दिया जाएगा, जिससे कई प्रोडक्ट्स की कीमत और कम हो सकती है.

6 मार्च से शुरू होगी Flipkart Big Savings Days Sale

Flipkart की Big Savings Days Sale मार्च के पहले हफ्ते में शुरू होने जा रही है. यह सेल 6 मार्च की रात 12 बजे से शुरू होगी और एक हफ्ते तक चलने की संभावना है. इस दौरान यूजर्स को कई प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट और बैंक ऑफर का फायदा मिलेगा. इस बार Flipkart Plus या Black मेंबर्स के लिए अलग से अर्ली एक्सेस नहीं दिया जाएगा. यानी सभी यूजर्स एक ही समय से इस सेल में खरीदारी कर पाएंगे.

---विज्ञापन---

SBI क्रेडिट कार्ड से मिलेगा इंस्टैंट डिस्काउंट

Flipkart ने इस सेल के दौरान खास बैंक ऑफर की भी घोषणा की है. अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा कई प्रोडक्ट्स पर एक्स्ट्रा ऑफर और कूपन भी उपलब्ध होंगे.

---विज्ञापन---

सेल में मिलेगा Nothing Phone 4a 

इस सेल से ठीक पहले Nothing अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone 4a 5 मार्च को लॉन्च करने वाला है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फोन Big Savings Days Sale में स्पेशल लॉन्च प्राइस के साथ उपलब्ध होगा.

स्मार्टफोन और गैजेट्स पर मिल सकते हैं बड़े ऑफर

Flipkart की इस सेल में कई लोकप्रिय स्मार्टफोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर अच्छे डिस्काउंट देखने को मिल सकते हैं. खास तौर पर Apple, Google, Samsung और Motorola जैसे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर नजर रखना फायदेमंद हो सकता है.

ये हो सकती हैं टॉप डील्स

प्रोडक्टक्या उम्मीदसेल प्राइज
iPhone 1773,910 रुपये के आसपास की डील दोबारा देखने को मिल सकती हैजल्द खुलासा
Vivo T4 Lite 5G (6+128GB)करीब 10,999 रुपये में अच्छा विकल्पजल्द खुलासा
Moto G57 Power12,354 रुपये के आसपास मिलने की संभावनाजल्द खुलासा
OPPO K13 5Gलगभग 14,000 रुपये के आसपास डीलजल्द खुलासा
Nothing Phone (3)पहले 9,400 रुपये की लूट डील देखी जा चुकी हैजल्द खुलासा
Moto G9614,245 रुपये के आसपास मिलने की उम्मीदजल्द खुलासा
Motorola Edge 60 Fusionपहले 18,049 रुपये तक गिर चुकी है कीमतजल्द खुलासा
Redmi Note 14 5GDimensity 7025-U प्रोसेसर वाला फोनजल्द खुलासा
Samsung Galaxy A36 5Gलगभग 21,830 रुपये के आसपास डील संभवजल्द खुलासा
Realme P4 Powerकरीब 22,324 रुपये तक गिर चुकी है कीमतजल्द खुलासा
Google Pixel 9aPixel 10 लॉन्च के बाद अच्छी डील मिल सकती हैजल्द खुलासा
Nothing Phone (3a) Liteपहले 17,977 रुपये तक की कीमत देखी गईजल्द खुलासा
Nothing Phone (4a)5 मार्च लॉन्च के बाद स्पेशल सेल प्राइसजल्द खुलासा
Motobook 60अच्छी छूट मिलने की उम्मीद47,990
Motobook 60 Proसेल प्राइस घोषित56,990
boAt Headphonesकूपन के साथ अतिरिक्त बचत1,299
boAt TWSअच्छी डील की उम्मीद1,599
Noise Smartwatchपहले 779 रुपये तक की कीमत देखी गई1,699
55-inch 4K Smart TVबड़ी छूट के साथ22,999 से शुरू
Best Selling Smart TVsबजट रेंज में ऑफर9,999 से शुरू

Flipkart Minutes में भी मिलेंगे ऑफर

Flipkart की क्विक डिलीवरी सर्विस Flipkart Minutes में भी इस सेल के दौरान कई डील्स मिल सकती हैं. खासकर ग्रोसरी और रोजमर्रा की चीजों पर बहुत कम कीमत से ऑफर शुरू हो सकते हैं.

संभावित ऑफर

  • ग्रोसरी डील्स 9 से शुरू
  • चुनिंदा पिनकोड में लोएस्ट प्राइस ऑफर

डिस्क्लेमर- इस खबर में दी गई डील्स, कीमतें और ऑफर्स विभिन्न रिपोर्ट्स, पिछले सेल ट्रेंड और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर बताए गए हैं. Flipkart की Big Savings Days Sale शुरू होने के बाद प्रोडक्ट्स की वास्तविक कीमत, ऑफर और उपलब्धता में बदलाव हो सकता है.

ये भी पढ़ें- तगड़ी डील! सिर्फ 38,900 में मिल रहा iPhone 15, जानें कहां है ये धांसू ऑफर