अगर आप भी फ्री में PDF को Word फॉर्मेट में बदलने वाली वेबसाइट्स का इस्तेमाल करते हैं तो अब सतर्क हो जाइए। एक नयी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि साइबर अपराधी नकली PDF कन्वर्टर वेबसाइट्स के ज़रिए आपकी निजी जानकारी चुरा रहे हैं। ये फर्जी साइट्स बिल्कुल असली जैसी दिखती हैं, लेकिन इनका मकसद सिर्फ आपके सिस्टम में वायरस भेजना और पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी चुराना है।
फर्जी वेबसाइट्स कैसे बना रही हैं लोगों को शिकार?
CloudSEK नामक साइबर सुरक्षा फर्म ने एक ऐसा मामला पकड़ा है जहां हैकर्स ने लोकप्रिय साइट pdfcandy.com की नकल की। इन्होंने candyxpdf.com और candyconverterpdf.com जैसे मिलते-जुलते नामों से साइट बनाई ताकि लोग धोखा खा जाएं। साइट पर असली जैसी UI, लोगो और कैप्चा तक दिखाया गया ताकि भरोसा बना रहे।
कैसे फैलता है वायरस?
जैसे ही यूजर PDF फाइल को कन्वर्ट करने के लिए अपलोड करता है, साइट एक लोडिंग स्क्रीन दिखाती है और फिर कैप्चा भरने को कहती है। इसके बाद यूजर को एक PowerShell कमांड रन करने के लिए कहा जाता है। जैसे ही ये कमांड रन होती है, ‘adobe.zip’ नाम की फाइल डाउनलोड हो जाती है जिसमें ArechClient नाम का मैलवेयर छुपा होता है। ये वायरस SectopRAT फैमिली से है जो 2019 से सक्रिय है।
क्या-क्या चुरा सकता है ये वायरस?
ये वायरस यूजर के ब्राउजर पासवर्ड्स, क्रिप्टो वॉलेट इंफॉर्मेशन और अन्य निजी डेटा चुरा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये फर्जी वेबसाइट्स पिछले महीने 6,000 से ज्यादा बार विज़िट की गईं जो दिखाता है कि काफी लोग इस फंदे में फंसे हैं।
कैसे बचें इन फर्जी टूल्स से?
- हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट्स पर ही भरोसा करें।
- URL को ध्यान से चेक करें, थोड़ा सा फर्क भी खतरनाक हो सकता है।
- कोई भी कमांड अपने सिस्टम पर रन करने से पहले अच्छे से जांच लें।
- बेहतर हो कि आप सेंसिटिव डॉक्युमेंट्स के लिए ऑफलाइन कन्वर्जन टूल्स का इस्तेमाल करें।
- अगर गलती से वायरस इंस्टॉल हो जाए तो तुरंत सिस्टम को आइसोलेट करें और सभी पासवर्ड बदलें।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
15 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
16 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
18 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
20 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
22 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines