Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गैजेट्स

करोड़ों iPhone यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! नए स्पाइवेयर लीक ने बढ़ाई टेंशन, तुरंत करें ये काम

क्या आपका iPhone सुरक्षित है? DarkSword नाम का खतरनाक स्पाइवेयर अब इंटरनेट पर लीक हो चुका है, जिसे कोई भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है. खासकर पुराने iPhone और iPad यूजर्स के लिए खतरा ज्यादा बढ़ गया है. जानिए कैसे बचा सकते हैं अपना डेटा.

Author
Edited By : Mikita Acharya Updated: Mar 24, 2026 11:34
आपका iPhone भी हो सकता है हैक! (Photo-News24 GFx)

अगर आप iPhone या iPad इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपको थोड़ा सतर्क कर सकती है. एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि DarkSword नाम का खतरनाक स्पाइवेयर टूल अब इंटरनेट पर लीक हो चुका है. और चिंता करने वाली बात यह है कि अब इसे इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा तकनीकी जानकारी की जरूरत नहीं है. ऐसे में दुनियाभर के करोड़ों Apple यूजर्स के डेटा पर खतरा मंडरा सकता है.

DarkSword स्पाइवेयर अब आम लोगों तक पहुंचा

टेकक्रंच (TechCrunch) की रिपोर्ट के मुताबिक, DarkSword का नया वर्जन GitHub पर सामने आया है, जिससे यह ज्यादा लोगों के लिए उपलब्ध हो गया है. पहले जहां ऐसे टूल्स को इस्तेमाल करना मुश्किल होता था, वहीं अब कोई भी सीमित जानकारी के साथ इसे चला सकता है. इससे साइबर खतरे का दायरा और बढ़ गया है.

---विज्ञापन---

आसान टेक्नोलॉजी से फैल सकता है खतरा

इस स्पाइवेयर में JavaScript और HTML जैसे बेसिक वेब कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसे फैलाना आसान हो गया है. एक्सपर्ट्स मानना है कि यह टूल कुछ ही मिनटों में एक्टिव हो सकता है और यूजर को पता भी नहीं चलता.

पुराने iPhone और iPad ज्यादा जोखिम में

जो Apple डिवाइस लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट पर नहीं हैं, वे इस खतरे के लिए ज्यादा संवेदनशील माने जा रहे हैं. पुराने iOS वर्जन में मौजूद कमजोरियों का फायदा उठाकर यह स्पाइवेयर आसानी से सिस्टम में घुस सकता है.

---विज्ञापन---

बिना पता चले चुरा सकता है डेटा

यह स्पाइवेयर इतनी चालाकी से काम करता है कि यूजर को भनक तक नहीं लगती. रिपोर्ट के अनुसार, यह फोटो, बैंकिंग डिटेल्स और दूसरी संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बना सकता है, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है.

कितना बड़ा हो सकता है असर?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस खतरे का असर दुनिया भर के करोड़ों यूजर्स पर पड़ सकता है. अगर यह स्पाइवेयर बड़े स्तर पर इस्तेमाल हुआ, तो यह Apple यूजर्स के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है.

कैसे बच सकते हैं आप?

साइबर एक्सपर्ट्स की सलाह है कि अपने iPhone या iPad को हमेशा लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर अपडेट रखें. Apple समय-समय पर सिक्योरिटी अपडेट जारी करता है, जो ऐसे खतरों से बचाने में मदद करते हैं. इसके अलावा, किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइल से दूर रहना भी जरूरी है.

ये भी पढे़ें- सिर्फ एक मैसेज पर आपका पूरा काम करेगा AI, Claude का नया फीचर कर देगा हैरान; जानें कैसे होगा काम

First published on: Mar 24, 2026 11:34 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.