सिर्फ एक मैसेज पर आपका पूरा काम करेगा AI, Claude का नया फीचर कर देगा हैरान; जानें कैसे होगा काम

अब AI सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देगा, बल्कि आपके लिए काम भी करेगा. Claude का नया फीचर आपके कंप्यूटर को खुद ऑपरेट कर सकता है ऐप्स खोलने से लेकर रिपोर्ट बनाने तक. लेकिन क्या लोग इस पर पूरी तरह भरोसा कर पाएंगे? जानिए इस नए अपडेट की पूरी कहानी.

claude.jpg

अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपका काम भी करेगा! (AI Generated image)

विज्ञापन

Anthropic Claude AI New Feature: तकनीक की दुनिया तेजी से बदल रही है और अब AI सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहा. Anthropic ने अपने AI मॉडल Claude में एक ऐसा फीचर जोड़ दिया है, जो यूजर्स की तरफ से खुद काम कर सकता है. यानी अब AI आपके कंप्यूटर को ऑपरेट कर सकता है, ऐप्स खोल सकता है और जरूरी टास्क पूरा कर सकता है. यह बदलाव आने वाले समय में काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है.

Claude अब आपके लिए काम करेगा

Anthropic ने घोषणा की है कि Claude अब यूजर्स के कंप्यूटर पर सीधे काम कर सकता है. यह ऐप्स खोलने, इंटरनेट ब्राउज करने और यहां तक कि स्प्रेडशीट भरने जैसे काम भी कर सकता है. कंपनी ने इसे इस तरह डिजाइन किया है कि यह एक इंसान की तरह डिजिटल टास्क को संभाल सके.

विज्ञापन

यूजर के कंट्रोल में रहेगा AI

हालांकि Claude खुद से काम कर सकता है, लेकिन कंट्रोल पूरी तरह यूजर के पास रहेगा. AI पहले उन ऐप्स का इस्तेमाल करने की कोशिश करेगा, जो पहले से कनेक्टेड हैं, जैसे Calendar और Slack. अगर उसे किसी नई चीज तक पहुंच चाहिए होगी, तो वह पहले यूजर से अनुमति मांगेगा. यूजर चाहे तो किसी भी समय चल रहे टास्क को रोक सकता है.

फोन से भी दे सकते हैं टास्क

इस फीचर की खास बात यह है कि यूजर्स अपने फोन से भी Claude को टास्क दे सकते हैं. इसके बाद Claude उस काम को यूजर के कंप्यूटर पर पूरा करेगा. उदाहरण के तौर पर, यह आपके ईमेल चेक कर सकता है या हर हफ्ते एक रिपोर्ट तैयार कर सकता है.

यूजर्स की चिंता

Anthropic की एक स्टडी में यह सामने आया है कि लोग AI की क्षमताओं से प्रभावित तो हैं, लेकिन पूरी तरह भरोसा करने में अभी हिचकिचते हैं. यूजर्स को डर है कि कहीं उनका कंट्रोल कम न हो जाए, नौकरियों पर असर न पड़े और वे AI पर ज्यादा निर्भर न हो जाएं. 

विज्ञापन

Agentic AI का बढ़ता ट्रेंड

यह अपडेट ऐसे समय पर आया है जब Agentic AI तेजी से पॉपुलर हो रहा है. इसका मतलब है कि AI अब सिर्फ निर्देश मानने वाला टूल नहीं रहा, बल्कि खुद से काम करने वाला सिस्टम बनता जा रहा है. OpenClaw जैसे प्लेटफॉर्म ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई है, जिससे डेवलपर्स ऐसे टूल बना पा रहे हैं जो अपने आप काम कर सकें.

कौन कर सकता है इस्तेमाल और क्या यह फ्री है?

फिलहाल यह फीचर रिसर्च प्रीव्यू के रूप में उपलब्ध है और Claude Cowork और Claude Code में दिया गया है. अभी यह केवल macOS डिवाइस पर काम कर रहा है. साथ ही, यह फीचर फिलहाल Pro और Max यूजर्स के लिए ही रोलआउट किया जा रहा है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ