WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब मैसेज खुद हो जाएगा डिलीट, आ रहा ये धांसू फीचर

WhatsApp पर आने वाला है ऐसा फीचर जो आपके मैसेज को पढ़ते ही गायब कर देगा. अब न चैट सेव होगी, न स्क्रीनशॉट का डर जानिए क्या है ये नया फीचर और कैसे काम करेगा ये नया प्राइवेसी अपडेट.

whatsApp New Update

WhatsApp ला रहा है नया सिक्योरिटी फीचर. (Photo-Freepik)

विज्ञापन

WhatsApp New Feature Update: WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है. अब कंपनी एक ऐसा फीचर तैयार कर रही है, जो आपके भेजे गए मैसेज को पढ़ते ही गायब कर देगा. यानी अब न सिर्फ मैसेज अपने आप डिलीट होंगे, बल्कि यूजर यह भी तय कर पाएंगे कि वो कितनी देर तक दिखाई दें. WhatsApp एक नए After Reading फीचर पर काम कर रहा है. इस फीचर के तहत आप जो मैसेज भेजेंगे, वह सामने वाला जैसे ही पढ़ेगा, कुछ समय बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो अपनी बातचीत को ज्यादा प्राइवेट रखना चाहते हैं.

मैसेज कितनी देर में होगा डिलीट?

इस फीचर में मैसेज पढ़ने के बाद 15 मिनट के भीतर अपने आप गायब हो जाएगा. वहीं अगर सामने वाला व्यक्ति मैसेज नहीं खोलता है, तो वह 24 घंटे के अंदर अपने आप डिलीट हो जाएगा. इससे चैट लंबे समय तक सेव नहीं रहेगी और डेटा भी सुरक्षित रहेगा.

विज्ञापन

छोटे टाइमर का नया विकल्प

WhatsApp अब छोटे टाइमर ऑप्शन पर भी काम कर रहा है. आने वाले समय में यूजर्स को 1 घंटे से लेकर 12 घंटे तक का टाइम सेट करने का विकल्प मिल सकता है. अभी तक प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन के ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन नए छोटे टाइमर से यूजर्स को और ज्यादा कंट्रोल मिलेगा.

कैसे काम करेगा यह फीचर?

यूजर इस After Reading ऑप्शन को किसी एक चैट या सभी चैट्स के लिए एक्टिव कर सकते हैं. जैसे ही आप इस फीचर के साथ मैसेज भेजेंगे, वह पहले आपके चैट में 15 मिनट बाद गायब होगा. जब रिसीवर उसे पढ़ लेगा, तो उसके चैट से भी 15 मिनट में डिलीट हो जाएगा. अगर वह मैसेज नहीं पढ़ा गया, तो 24 घंटे बाद अपने आप हट जाएगा.

प्राइवेसी के लिए कितना फायदेमंद?

यह फीचर खासतौर पर संवेदनशील जानकारी शेयर करने के लिए फायदेमंद है. जैसे OTP, पर्सनल मैसेज या ऑफिस से जुड़ी जरूरी जानकारी. इससे यह चिंता नहीं रहेगी कि सामने वाला मैसेज सेव करके रखेगा या नहीं, क्योंकि सिस्टम अपने आप उसे डिलीट कर देगा.

विज्ञापन

कब मिलेगा यह फीचर?

फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और Android बीटा वर्जन पर टेस्ट किया जा रहा है. कंपनी इसे बेहतर बनाने पर काम कर रही है. टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे अपडेट के जरिए सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ