Apple Site Crash: iPhone 14 सीरीज बिक्री शुरू होने से पहले एप्पल की साइट क्रैश
Edited By Pulkit Bhardwaj

iPhone 14 series
Edited By Pulkit Bhardwaj

iPhone 14 series
Apple Site Crash: प्रमुख टेक कंपनी Apple की वेबसाइट गुरुवार सुबह डाउन हो गई। कंपनी की साइट में यह खराबी ऐसे समय में आई है जब 15 सितंबर को कंपनी की बहुप्रतिक्षित iPhone 14 सीरीज की बिक्री शुरू होने वाली थी।
खबरों के मुताबिक iPhone 14 Series की बिक्री से ठीक पहले कई यूजर्स Apple वेबसाइट लोड करने में नाकाम रहे। इस कोशिश में उन्हें त्रुटि दिखाई गई। वहीं, कुछ यूज़र्स को Error 403 दिखाई दीं।
AYO WHAT @Apple website is down?!#Apple pic.twitter.com/GpCClh29Wf
— CrystalKnote (@CrystalKnote) September 15, 2022
एप्पल की वेबसाइट भी भारत और अन्य देशों के कई यूजर्स के लिए डाउन हो गई थी। कई यूजर्स ने ट्विटर पर इस मुद्दे के स्क्रीनशॉट और वीडियो साझा किए। कई यूजर्स ने यह भी शिकायत की कि ऐप स्टोर डाउन हो गया है।
बुधवार को एप्पल फार आउट इवेंट (Apple Far Out Event) में मोस्टआवेटेड आईफोन 14 को लॉन्च किया गया था। इस इवेंट में आइफोन 14 सीरीज, एप्पल वॉच 8 सीरीज और एयरपोड्स 2 लॉन्च किए गए।
बात करें आईफोन 14 की तो इसे आईफोन 13 की तुलना में कई खास फीचर्स के साथ तैयार किया गया है। इसमें शामिल खास फीचर्स में से एक सैटलाइट फीचर है। आइए आपको आईफोन 14 की खासियत, कीमत और उपलब्धता के बारे में बताते हैं।
आईफोन 14 सीरीज में आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस को 6.1 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। आईफोन 14 प्रो को 6.7 इंच डिस्प्ले और आईफोन 14 प्रो मैक्स को भी 6.7 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है।
आईफोन 14 में E-SIM सपोर्ट दिया गया है। ये सुविधा अभी तक किसी फोन में नहीं है। आईफोन 14 में क्रैश डिटेक्शन और फॉर्स डिटेक्शन फीचर है। ये ही फीचर वॉच 8 सीरीज में दिया गया है। आईफोन 14 में एक खास फीचर और दिया गया है जिसके जरिए नेटवर्क कनेक्शन ना होने पर भी आपातकालीन कॉलिंग की जा सकेगी। इसका नाम आपातकालीन एसओएस सैटालाइट (Emergency SOS via Satellite) फीचर है।
आईफोन 14 सीरीज को 9 सितंबर से प्री-बुक किया जा सकता है। आईफोन 14 प्लस की सेल 7 अक्टूबर से शुरू है, जिस पर कई ऑफर्स भी दिए जाएंगे। फिलहाल फोन को यूएस में उपलब्ध किया जाएगा। भारतीय बाजार में इसे कब तक पेश किया जाएगा, अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.