Flipkart Big Billion Days Sale 2022: साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखों का हुआ ऐलान, मिलेंगे ये बंपर ऑफर्स
Edited By Siddharth Sharma

Flipkart Big Billion Days Sale 2022
Edited By Siddharth Sharma

Flipkart Big Billion Days Sale 2022
Flipkart Big Billion Days Sale 2022: देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक फ्लिपकार्ट लगातार अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर सेल निकालता रहता है। इसी कड़ी में साल की सबसे बड़ी सेल फ्लिपकार्ट बिग बिलियन सेल (Flipkart Big Billion Days Sale 2022) की तारीखों का ऐलान हो चुका है। फ्लिपकार्ट की ये सेल 23 सितंबर 2022 को शुरू होगी। इस साल ये सेल 7 दिनों तक चलेगी।
अभी पढ़ें – Amazon Great Indian Festival: ऑफर्स ही ऑफर्स! ओप्पो के इन फोन पर जबरदस्त छूट
फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होने वाली इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, स्मार्टवॉचेस और गेमिंग कंसोल्स पर जबरदस्त ऑफर्स दिए जाएंगे। इस सेल के दौरान विभिन्न कैटेगरीज और उत्पादों की टॉप एंड लाइन में 130 बिग बिलियन डेज स्पेशल देखने को मिलने वाले हैं।
Flipkart पर शुरू किये जाने वाले इस सेल में आपको हर दिन कुछ न कुछ क्रेजी डील्स देखने को मिलेंगे। इस क्रेजी डील के तहत अगर आप रात 12 बजे, सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे शॉपिंग करते हैं तो अलग से ऑफर्स का फायदा उठा सकेंगे।
फ्लिपकार्ट द्वारा जारी की जाने वाली इस सेल में एक्सीस बेंक, एसबीआई समेत अन्य के क्रेडिट कार्ड पर बंपर डिस्काउंट के ऑफर देखने को मिलेंगे। वहीं फ्लिपकार्ट पे लेटर पर भी इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा पेटीएम और वॉलेट के जरिये ट्रांजैक्सन पर 10 प्रतिशत की सुनिश्चित बचत हो सकेगी।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: