Chromecast with Google TV: मात्र 2400 रुपए में आपका टीवी बन जाएगा स्मॉर्ट, गूगल जल्द लॉन्च करेगा ये डिवाइस

chromecast-with-google-tv

chromecast-with-google-tv

Chromecast with Google TV: 21वीं सदी की यह डिजीटल दुनिया स्मार्ट टेक्नलॉजी के इस्तेमाल करके लोगों को स्मार्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है ,यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा की आज के बदलते दौर में नई-नई टेक्नलॉजी का यूज हो रहा है , जिससे चीजें और भी ज्यादा स्मार्ट हो रही है। इसी कड़ी में गूगल क्रोमकास्ट विद गूगल टीवी का एक नया वर्जन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। जो पुराना टीवी को स्मार्ट टीवी में बदल देगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल क्रोमकास्ट डिवाइस HD स्ट्रीमिंग की पेशकश करेगा वह भी सस्ती कीमत में। यह केवल 2400 रुपए में आपके टी.वी को स्मार्ट टी.वी बना देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डिवाइस का नया वर्जन ब्लूटूथ 5.0 टेक्नोलॉजी के साथ आएगा जिससे कनेक्टिविटी में कोई भी दिक्कत नहीं होगी।

Price and Availability

विज्ञापन

अगर इसकी कीमत की बात करें तो नए क्रोमकास्ट की कीमत करीब 30 डॉलर या करीब 2,400 रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसकी लॉन्चिंग डेट 6 अक्टूबर बताई जा रही है, जो की Google द्वारा Pixel 7 सीरीज स्मार्टफोन और Pixel वॉच के साथ पेश किया जा सकता है। इसके स्टिक में AV1 कोडेक कम्पैटिबलैटी शामिल होने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन

खासियत

रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल के आने वाले क्रोमकास्ट (Chromecast) को गूगल टीवी एचडी (Google TV HD)कहा जा सकता है। यह स्ट्रीमिंग स्टिक फुल एचडी( HD)या 1080p स्ट्रीमिंग सपोर्ट प्रदान करेगी। इसके अलावा, डिवाइस एंड्रॉइड 12 टीवी वर्जन पर करेगी। स्टिक में AV1 कोडेक के लिए सपोर्ट की सुविधा भी मौजूद हो सकती है, जो एक रॉयल्टी-फ्री कोडेक है, जो कंटेंट की स्ट्रीमिंग करते समय बिना क्वालिटी के समझौता के बैंडविद्ध को कम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ