---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

iPhone рдпреВрдЬрд░реНрд╕ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдЦреБрд╢рдЦрдмрд░реА, iOS 18.4 Beta 3 рдЕрдкрдбреЗрдЯ рд╣реБрдЖ рдЬрд╛рд░реА

Apple Update: рдЕрдЧрд░ рдЖрдк iPhone рдпреВрдЬ рдХрд░рддреЗ рд╣реИрдВ, рддреЛ рдЖрдкрдХреЗ рд▓рд┐рдП рдЦреБрд╢рдЦрдмрд░реА рд╣реИред Apple рдиреЗ iOS 18.4 Beta 3 рдЕрдкрдбреЗрдЯ рдЬрд╛рд░реА рдХрд░ рджрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдЗрд╕ рдирдП рдЕрдкрдбреЗрдЯ рдореЗрдВ рдХрдИ рд╢рд╛рдирджрд╛рд░ рдлреАрдЪрд░реНрд╕ рдФрд░ рдмрдЧ рдлрд┐рдХреНрд╕ рд╢рд╛рдорд┐рд▓ рд╣реИрдВ, рдЬреЛ рдЖрдкрдХреЗ iPhone рдХреЗ рдПрдХреНрд╕рдкреАрд░рд┐рдпрдВрд╕ рдХреЛ рдФрд░ рдмреЗрд╣рддрд░ рдмрдирд╛рдПрдВрдЧреЗред рдЖрдЗрдП рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВ рдЗрд╕ рдЕрдкрдбреЗрдЯ рдХреА рдЦрд╛рд╕рд┐рдпрддреЗрдВред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Apple Update: अगर आपके iPhone की Siri ठीक से काम न करे, नोटिफिकेशन अचानक गायब हो जाएं या Wi-Fi कॉलिंग बंद हो जाए। ऐसे ही कई परेशानियों का सामना कर रहे यूजर्स के लिए एप्पल ने iOS 18.4 Beta 3 अपडेट जारी किया है। इस नए अपडेट में Apple Intelligence, नोटिफिकेशन, Siri और अन्य फीचर्स से जुड़ी बड़ी समस्याओं को हल किया गया है। हालांकि, इसमें कोई बड़ा नया फीचर नहीं जोड़ा गया, लेकिन यह आपके iPhone को ज्यादा तेज और बेहतर बनाएगा। क्या यह अपडेट आपकी फोन की सभी परेशानियों को खत्म कर पाएगा? आइए, जानते हैं पूरी जानकारी!

Apple ने iOS 18.4 Beta 3 अपडेट किया जारी

Apple ने iOS 18.4 Beta 3 अपडेट जारी कर दिया है, जो iPhone यूजर्स के लिए कई बग्स को ठीक करने और सुरक्षा को मजबूत करने का काम करेगा। इस बार अपडेट में कोई बड़ा फीचर नहीं जोड़ा गया है, लेकिन इसमें Apple Intelligence, नोटिफिकेशन, Siri, Wi-Fi कॉलिंग और अन्य फीचर्स से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया है। इससे पहले iOS 18.4 Beta 2 अपडेट में iPhone 15 Pro यूजर्स के लिए Visual Intelligence जैसे नए फीचर जोड़े गए थे, लेकिन इस नए अपडेट का मुख्य उद्देश्य पिछले वर्जन में आई खामियों को ठीक करना है।

---विज्ञापन---

Apple Releases iOS 18.4 Beta 3 Update

Apple Intelligence और नोटिफिकेशन की समस्या हुई ठीक

iOS 18.4 Beta 3 में Apple ने तीन बड़ी समस्याओं को ठीक कर दिया है, जिससे यूजर्स को अब Apple Intelligence फीचर्स इस्तेमाल करने में आसानी होगी। पहले यूजर्स को “Downloading support…” का मैसेज दिखता था, जिससे फीचर्स ठीक से काम नहीं कर रहे थे। अब यह समस्या हल हो गई है। इसके अलावा पहले Siri को सिर्फ अंग्रेजी (अमेरिका) में ही इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ती थी, लेकिन अब अन्य भाषाओं में भी यह काम करेगा। कुछ यूजर्स को डिवाइस को रीबूट (फिर से चालू) करने के बाद ही फीचर्स सही से मिल रहे थे, लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी। तीसरी समस्या नोटिफिकेशन से जुड़ी थी। कभी-कभी नोटिफिकेशन अचानक गायब हो जाते थे या स्क्रीन पर फ्लैश (चमकते) होते थे। Apple ने इस बग को भी ठीक कर दिया है, जिससे अब नोटिफिकेशन सही तरीके से दिखेंगे।

---विज्ञापन---

Siri और Wi-Fi कॉलिंग में आई परेशानी दूर

iOS 18.4 Beta 3 में Siri से जुड़ी एक और समस्या ठीक कर दी गई है। पहले जब यूजर्स Siri को अंग्रेजी के अलावा किसी और भाषा में इस्तेमाल करते थे, तो कुछ सुझाव सही से पूरे नहीं हो रहे थे। अब यह दिक्कत खत्म हो गई है। इसके अलावा अमेरिका में कुछ यूजर्स को Wi-Fi कॉलिंग में दिक्कत आ रही थी, खासकर iOS 18.4 Beta 2 में। अब नए अपडेट में यह समस्या भी हल कर दी गई है। Writing Tools फीचर में भी सुधार किया गया है। पहले जब यूजर्स लिस्ट, मुख्य बातें, समरी या टेबल बनाकर “Replace” बटन दबाते थे, तो एरर आ जाता था। अब यह दिक्कत ठीक कर दी गई है, जिससे Writing Tools फीचर पहले से अच्छा काम करेगा।

डेवलपर्स के लिए नई सुविधाएं जोड़ी गईं

डेवलपर्स के लिए भी कुछ नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं। अब ऐप्स बैकग्राउंड में Nearby Interaction फीचर का इस्तेमाल करके Ultra Wideband तकनीक का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा StoreKit API में Advanced Commerce API जोड़ा गया है, जिससे इन-ऐप खरीदारी और आसान हो जाएगी। iOS 18.4 Beta 3 के साथ एप्पल ने iPadOS 18.4, visionOS 2.4, macOS Sequoia 15.4, tvOS 18.4 और watchOS 11.4 के तीसरे डेवलपर बीटा अपडेट भी जारी किए हैं। यह नया अपडेट iPhone यूजर्स के लिए कई समस्याओं को ठीक करेगा और डिवाइस की परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाएगा।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 11, 2025 11:36 AM

End of Article

About the Author

Ashutosh Ojha

рдЖрдЧрд░рд╛ рдХреЗ рдпреБрд╡рд╛ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░ рдЖрд╢реБрддреЛрд╖ рдУрдЭрд╛ рдЕрдХреНрдЯреВрдмрд░ 2023 рд╕реЗ рдиреНрдпреВрдЬ24 рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдЯреАрдо рдХрд╛ рд╣рд┐рд╕реНрд╕рд╛ рд╣реИрдВред рдСрдЯреЛ, рдЯреЗрдХ, рдЬреНрдпреЛрддрд┐рд╖, рд╢рд┐рдХреНрд╖рд╛ рдФрд░ рдЦреЗрд▓ рдЬреИрд╕реЗ рд╡рд┐рд╖рдпреЛрдВ рдкрд░ рд▓реЗрдЦрди рдореЗрдВ рд╡рд┐рд╢реЗрд╖ рд░реБрдЪрд┐ рд╣реИред рдЗрд╕рд╕реЗ рдкрд╣рд▓реЗ рдЗрдВрдбрд┐рдпрд╛ рдЯреБрдбреЗ рдЧреНрд░реБрдк рдореЗрдВ рдЗрдВрдЯрд░реНрдирд╢рд┐рдк рдХреЗ рджреМрд░рд╛рди рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░рд┐рддрд╛ рдХреА рдмрд╛рд░реАрдХрд┐рдпреЛрдВ рдХреЛ рд╕рдордЭрд╛ рд╣реИред рд╕реАрдЦрдиреЗ-рд╕рдордЭрдиреЗ рдХрд╛ рдпрд╣ рдХреНрд░рдо рдЬрд╛рд░реА рд╣реИред

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola