हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Apple Event 2026: नए कलर में लॉन्च हुए iPhone 18 Pro और Pro Max, 15 मिनट में 50% तक होगा चार्ज, फोल्डेबल iPhone भी आया

Apple का बड़ा सरप्राइज एंड शाइन इवेंट 9 सिंतबर को हुआ. इसमें कंपनी ने iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone समेत कई बड़े प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाया.

विज्ञापन
Apple ने अपना नया iPhone लॉन्च कर दिया है.

Live Updates

23:44 (IST) 09 Sept 2026

Apple Event 2026: पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च

Apple ने अपने पहले फोल्डेबल iPhone को बाजार में उतार दिया है. कंपनी ने इसे iPhone Duo नाम दिया है. फोन का डिजाइन Samsung Galaxy Z Fold 8 की तरह बुक-स्टाइल फोल्डिंग फॉर्म फैक्टर वाला है.

23:19 (IST) 09 Sept 2026

Apple Event 2026: नई iPhone सीरीज की बुकिंग और बिक्री

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की प्री-ऑर्डर बुकिंग इस शनिवार, 12 सितंबर से शुरू होगी और इनकी बिक्री शुक्रवार, 18 सितंबर से शुरू होगी. iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शुक्रवार, 25 सितंबर से 20 अन्य देशों और क्षेत्रों में भी उपलब्ध होंगे.

23:14 (IST) 09 Sept 2026

Apple Event 2026: Apple Watch Series 12 और Ultra 4 में हेल्थ ट्रैकिंग हुई बेहतर

Apple ने नई Apple Watch Series 12 और Ultra 4 में हेल्थ और फिटनेस से जुड़े फीचर्स को पहले से ज्यादा बेहतर किया है. दोनों स्मार्टवॉच में नया हेल्थ सेंसरिंग सिस्टम दिया गया है. इसके तहत वॉच के बैक पैनल पर सेंसर का इलेक्ट्रोड एरिया बढ़ाया गया है. साथ ही बेहतर ग्रीन LED और ऑप्टिकल सेंसर के जरिए हेल्थ डेटा को अधिक प्रभावी तरीके से रिकॉर्ड करने की कोशिश की गई है.

नई Apple Watch अब हर 5 सेकंड में हार्ट रेट का डेटा रिकॉर्ड करेगी. यानी पहले की तुलना में हार्ट रेट को 60 गुना ज्यादा बार मॉनिटर किया जाएगा. वहीं, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV) को भी 24 गुना ज्यादा बार मापा जाएगा. Apple का दावा है कि कंपनी की टेस्टिंग में उसकी वॉच का हार्ट रेट सेंसर किसी भी अन्य वियरेबल डिवाइस के मुकाबले ज्यादा सटीक रहा.

23:12 (IST) 09 Sept 2026

Apple Event 2026: AirPods 5 हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 129 डॉलर

Apple ने AirPods 5 को भी लॉन्च कर दिया है. नए ईयरबड्स ओपन-ईयर डिजाइन के साथ बेहतर Active Noise Cancellation (ANC) देने का दावा करते हैं.इनमें ANC और Transparency Mode के बीच ऑटोमैटिक स्विचिंग की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा Siri AI और Live Translation का सपोर्ट भी दिया गया है.

Apple का कहना है कि नए AirPods पहले से ज्यादा मजबूत हैं. ANC ऑन रहने पर इनमें 4 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलेगा। इनकी शुरुआती कीमत 129 डॉलर रखी गई है. कंपनी ने AirPods 5 का एक दूसरा मॉडल भी पेश किया है, जिसमें स्टेम के जरिए वॉल्यूम कंट्रोल किया जा सकेगा. यह वेरिएंट ANC के साथ 5 घंटे तक का बैकअप देगा और वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा. इसकी कीमत 149 डॉलर रखी गई है.

23:05 (IST) 09 Sept 2026

Apple Event 2026: iPhone 18 प्रो मॉडल कीमत की जानकारी

23:03 (IST) 09 Sept 2026

Apple Event 2026: नए iPhone 18 Pro और Pro Max के डिटेल्स

22:58 (IST) 09 Sept 2026

Apple Event 2026: iPhone 18 Pro में मिलेगा नया 48MP Fusion कैमरा

iPhone 18 Pro में नया 48MP Fusion मेन कैमरा दिया गया है. इसमें Variable Aperture का सपोर्ट मिलेगा, जिससे यूजर्स फोटोग्राफी के दौरान सेटिंग्स पर ज्यादा कंट्रोल रख सकेंगे. Apple के मुताबिक, यह कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस्ड कैमरा सिस्टम है.

22:55 (IST) 09 Sept 2026

Apple Event 2026: 15 मिनट में 50% तक चार्ज होगा iPhone

Apple ने नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की चार्जिंग को लेकर बड़ा दावा किया है। कंपनी के मुताबिक, दोनों मॉडल्स सिर्फ 15 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो सकते हैं. वहीं, iPhone 18 Pro में 36 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिलने की बात कही गई है.

22:53 (IST) 09 Sept 2026

Apple ने iPhone 18 Pro और Pro Max के कलर किए कन्फर्म

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है. नए Pro मॉडल्स को कंपनी ने चार अलग-अलग कलर ऑप्शन में उतारा है. इनमें Deep Black, Refined Silver, Glacier Blue और Burgundy शामिल हैं.

22:51 (IST) 09 Sept 2026

Apple Event 2026: A20 Pro चिपसेट के साथ आएंगे नए iPhone Pro मॉडल

Apple ने नए iPhone Pro मॉडल्स में अपना अब तक का सबसे पावरफुल A20 Pro चिपसेट दिया है. कंपनी का दावा है कि नई चिप के साथ फोन की परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगी. यह चिप 7-कोर GPU के साथ आती है.

22:48 (IST) 09 Sept 2026

Apple Event 2026: Siri अब पर्सनल मैसेज भी पढ़ सकेगी, अलग ऐप भी आएगा

Apple ने Siri को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है. अब Siri यूजर्स के पर्सनल मैसेज को एक्सेस कर सकेगी. कंपनी Siri के लिए एक अलग ऐप भी ला रही है. इसके अलावा Siri कैमरा ऐप के साथ भी काम कर सकेगी. यूजर्स अपनी पसंद के मुताबिक Siri की आवाज को कस्टमाइज भी कर पाएंगे.

22:44 (IST) 09 Sept 2026

Apple Event 2026: सबसे पहले iPhone 18 Pro और Pro Max की लॉन्चिंग

Apple ने इवेंट की शुरुआत iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max से की है. नए मॉडल्स में Apple Intelligence और Siri AI से जुड़े फीचर्स को पहले से ज्यादा बेहतर और नए अंदाज में पेश किए जाने की उम्मीद है.

22:43 (IST) 09 Sept 2026

Apple Event 2026: डार्क चेरी कलर में आया iPhone 18 Pro Max

22:41 (IST) 09 Sept 2026

Apple Event 2026: पहले दिखे टिम कुक, फिर जॉन टर्नस ने संभाली कमान

Apple Event 2026 की शुरुआत थोड़े अलग अंदाज में हुई. स्क्रीन पर सबसे पहले Tim Cook नजर आए, जिससे लगा कि वह ही इवेंट की कमान संभालेंगे. लेकिन टिम कुक ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं नहीं.” इसके बाद John Ternus की एंट्री हुई और उन्होंने इवेंट को आगे बढ़ाया.

22:36 (IST) 09 Sept 2026

Apple Event 2026 Live: नए Ceo जॉन टर्नस ने की इवेंट की शुरुआत

Image Credit- Apple/Youtube

22:34 (IST) 09 Sept 2026

Apple Event 2026 Live: शुरू हुआ Apple इवेंट

Apple Event 2026 की शुरुआत हो गई है. 5 लाख से अधिक लोग इस इवेंट को यूट्यूब पर लाइव देख रहे हैं.

22:01 (IST) 09 Sept 2026

Apple Event 2026 Live: बस कुछ ही देर में शुरू होगा इवेंट

अब 30 मिनट से भी कम समय में Apple Event 2026 शुरू होने वाला है. दुनियाभर के लोगों की नजरें इस पर टिकी हैं. कुछ ही देर में Apple अपने नए प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाने वाला है.

21:48 (IST) 09 Sept 2026

Apple Event 2026 Live: नए iPhones के किन रंगों की सबसे ज्यादा चर्चा?

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर सामने आई ऑनलाइन रिपोर्ट्स में कई संभावित कलर ऑप्शन का जिक्र किया गया है. इनमें Dark Cherry कलर सबसे ज्यादा चर्चा में है. इस शेड को गहरे लाल और बैंगनी रंग के बीच का बताया जा रहा है. इसका टोन Burgundy से थोड़ा अलग है और इसमें Plum या Wine जैसी झलक देखने को मिल सकती है. अगर Apple इस कलर को वाकई Dark Cherry नाम देता है, तो यह नाम इसके शेड पर काफी सटीक बैठता है.

21:36 (IST) 09 Sept 2026

Apple Event 2026 Live: भारत में नए iPhones की संभावित कीमत

आने वाले iPhone मॉडल्स की संभावित कीमतों को लेकर टेक एक्सपर्ट्स ने अपने अनुमान साझा किए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की भारत में शुरुआती कीमत 2,49,900 रुपये हो सकती है. वहीं, iPhone 18 Pro को 1,44,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है. iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,59,900 रुपये रहने का अनुमान है.

21:20 (IST) 09 Sept 2026

Apple Event 2026 Live: क्या होगा लॉन्च और किसकी उम्मीद कम

संभावित लॉन्च

  • iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max
  • iPhone Fold Ultra/Duo
  • Apple Watch Series 12
  • Apple Watch Ultra 4
  • इन प्रोडक्ट्स के लॉन्च की उम्मीद कम

  • iPhone 18
  • iPhone Air 2
  • Apple Watch SE 4
  • कैमरा वाले AirPods Pro
  • 20:59 (IST) 09 Sept 2026

    Apple Event 2026 Live: कुछ ही देर में शुरू होगा Apple का बड़ा इवेंट

    Apple के ‘Surprise and Shine’ इवेंट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. भारत में यह इवेंट रात 10:30 बजे शुरू होगा. इस दौरान iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के अलावा कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone पर भी सबकी नजर रहेगी. Apple Watch और AirPods को लेकर भी कुछ बड़े ऐलान किए जाने की उम्मीद है.

    20:43 (IST) 09 Sept 2026

    Apple Event 2026 Live: AirPods 5 की भी आज हो सकती है एंट्री

    Apple आज अपने इवेंट में AirPods 5 को भी लॉन्च कर सकता है. हालांकि, इस बार कंपनी कैमरा वाले AirPods पेश नहीं करेगी, जिनको लेकर हाल के दिनों में कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं. माना जा रहा है कि AirPods 5 में सबसे बड़ा बदलाव Active Noise Cancellation (ANC) को लेकर देखने को मिलेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, बेहतर ANC के लिए इनमें Apple की नई H3 चिप का इस्तेमाल किया जा सकता है.

    20:31 (IST) 09 Sept 2026

    Apple Event 2026 Live: Apple इस बार एक साथ लॉन्च नहीं करेगा iPhone 18 सीरीज?

    Apple इस साल iPhone लॉन्च करने के अपने तरीके में बड़ा बदलाव कर सकता है. माना जा रहा है कि कंपनी सितंबर में पूरी iPhone 18 सीरीज को एक साथ पेश करने के बजाय इसे दो चरणों में लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और फोल्डेबल iPhone की एंट्री हो सकती है. वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 18, iPhone 18 Air और iPhone 18e को 2027 के स्प्रिंग सीजन में लॉन्च किए जाने की संभावना है.

    20:03 (IST) 09 Sept 2026

    Apple Event 2026 Live:लॉन्च से पहले नई iPhone सीरीज के रेंडर्स लीक

    19:48 (IST) 09 Sept 2026

    Apple Event 2026 Live: Apple Watch Series 12 की भी हो सकती है एंट्री

    iPhone के अलावा Apple के इस इवेंट में नई Apple Watch Series 12 भी देखने को मिल सकती है. कंपनी नई वॉच में हेल्थ मॉनिटरिंग से जुड़े फीचर्स के साथ इंटरनल हार्डवेयर में भी बदलाव कर सकती है. इसके साथ ही Apple Watch Ultra 4 और AirPods की नई जनरेशन को लेकर भी लॉन्च की चर्चा है.

    19:26 (IST) 09 Sept 2026

    Apple Event 2026 Live: iPhone Ultra या iPhone Duo, क्या होगा नाम?

    Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की लॉन्चिंग में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं, लेकिन फोन के नाम को लेकर चर्चा अभी भी जारी है. अब तक माना जा रहा था कि किताब की तरह खुलने वाले इस फोल्डेबल फोन को Apple ‘iPhone Ultra’ नाम से बाजार में उतार सकता है. हालांकि, अब नाम को लेकर नई जानकारी सामने आई है. ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के मुताबिक, Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone को ‘iPhone Duo’ नाम दे सकता है.

    19:16 (IST) 09 Sept 2026

    Apple Event 2026 Live: लॉन्च के पहले Apple Store हुआ डाउन

    Apple के लॉन्च इवेंट से कुछ घंटे पहले कंपनी का ऑनलाइन स्टोर फिलहाल डाउन हो गया है. यह इवेंट रात 10:30 बजे IST से शुरू होगा. बड़े लॉन्च से पहले Apple Store का कुछ समय के लिए बंद होना कोई नई बात नहीं है. कंपनी आमतौर पर नए प्रोडक्ट्स की लिस्टिंग और वेबसाइट में जरूरी बदलाव करने के लिए स्टोर को अस्थायी रूप से ऑफलाइन करती है. इवेंट खत्म होने के बाद, करीब आधी रात के आसपास, नए प्रोडक्ट्स की कीमत और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी Apple के ऑनलाइन स्टोर पर दिखाई दे सकती है. इस बार सबसे ज्यादा नजर iPhone Duo के संभावित फोल्डेबल मॉडल और नई Apple Watch Ultra 4 पर है.

    19:07 (IST) 09 Sept 2026

    Apple Event 2026 Live: कंपनी CEO ने लॉन्च से पहले पोस्ट किया मिस्टीरियस वीडियो

    pic.twitter.com/CLu9eRDP5b

    — John Ternus (@johnternus) September 9, 2026

    19:05 (IST) 09 Sept 2026

    Apple Event 2026 Live: जॉन टर्नस के हाथों में होगी पहले बड़े Apple Event की कमान

    Tim Cook के बाद 1 सितंबर को Apple की CEO की जिम्मेदारी संभालने वाले John Ternus आज पहली बार कंपनी के बड़े लॉन्च इवेंट को बतौर CEO लीड करेंगे. Ternus पिछले करीब 25 साल से Apple से जुड़े हुए हैं. CEO बनने से पहले वह कंपनी के Hardware Engineering डिविजन में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे. इस दौरान वह iPhone, iPad, AirPods, Apple Watch और Mac जैसे Apple के कई प्रमुख प्रोडक्ट्स के डेवलपमेंट से जुड़े रहे हैं.

    18:55 (IST) 09 Sept 2026

    Apple Event 2026 Live: Surprise and Shine का क्या है मतलब?

    Apple ने पिछले महीने अपने सितंबर इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजा था. इस इनवाइट पर ‘Surprise and Shine’ टैगलाइन के साथ चमकता हुआ Apple लोगो नजर आया था. कंपनी ने इसके अलावा इवेंट को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की थी. ऐसे में इनवाइट के डिजाइन और टैगलाइन को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है.

    18:45 (IST) 09 Sept 2026

    Apple Event 2026 Live: आज क्या लॉन्च नहीं होगा?

    Apple के आज होने वाले इवेंट में iPhone 18 का बेस मॉडल देखने को नहीं मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेमोरी चिप की मौजूदा कमी को इसकी वजह माना जा रहा है. Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 18, iPhone 18E और अपडेटेड iPhone Air को कंपनी अगले साल वसंत में पेश कर सकती है.

    वहीं, कैमरा वाले AirPods को लेकर भी इस इवेंट में उम्मीद कम है. इन AirPods की लॉन्च टाइमलाइन कथित तौर पर आगे बढ़ाकर 2027 कर दी गई है.

    18:23 (IST) 09 Sept 2026

    Apple Event 2026 Live: आज क्या-क्या हो सकता है लॉन्च?

    सितंबर में होने वाला Apple का सालाना इवेंट कंपनी के लिए सबसे अहम लॉन्च इवेंट माना जाता है. इस दौरान Apple अपने नए हार्डवेयर के साथ मौजूदा डिवाइस की नई पीढ़ी भी पेश करता है. इस बार कंपनी के नए प्रोडक्ट लाइनअप में कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं.

  • iPhone Duo: Apple का पहला फोल्डेबल iPhone इस बार के इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण हो सकता है. इसे कंपनी iPhone Ultra या iPhone Duo के नाम से बाजार में उतार सकती है.
  • iPhone 18 Pro और Pro Max: Apple आज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max से पर्दा उठा सकता है. मेमोरी चिप की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते इन दोनों मॉडल्स की कीमत पहले के मुकाबले ज्यादा होने की संभावना भी जताई जा रही है.
  • Apple Watch: नई Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 भी इवेंट में लॉन्च हो सकती हैं. दोनों मॉडल्स में नए फीचर्स और अपग्रेड मिलने की उम्मीद है.
  • AirPods 5: AirPods 4 के करीब दो साल बाद Apple अपने एंट्री-लेवल वायरलेस ईयरफोन का नया मॉडल पेश कर सकता है. AirPods 5 को इस इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.
  • 18:17 (IST) 09 Sept 2026

    Apple Event 2026 Live: कब और कहां देखें?

    आज के इवेंट में जॉन टर्नस पहली बार Apple CEO के तौर पर मंच संभालेंगे. इसके अलावा इस साल Apple के iPhone 18 लॉन्च इवेंट को पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो की बजाय लाइव आयोजित किए जाने की भी चर्चा है.

    यूजर्स Apple की आधिकारिक वेबसाइट, Apple TV, Apple Developer ऐप और कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे.

    Apple Event 2026 Live Updates: Apple का Surprise and Shine इवेंट इस इवेंट में Apple कई नए डिवाइस पेश कर सकता है. इनमें iPhone 18 Pro और Pro Max समेत Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4, और AirPods 5 भी लॉन्च किए जा सकते हैं. साथ ही अपना पहला फोल्डेबल फोन भी पेश कर दिया है. इवेंट की अगुवाई CEO जॉन टर्नस ने की. नीचे ब्लॉग में देखें Apple Event से जुड़ी हर डिटेल.

    संबंधित खबरें

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    Know More: Editorial Guidelines

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Mikita Acharya

    मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
    ... और पढ़ें

    ताज़ा खबरें

    Sponsored Links by Taboola