Gemini की मदद से अब अपने काम को और भी आसान बना सकेंगे। पहले किसी प्रोजेक्ट के लिए आइडिया तो ढूढ लेते थे लेकिन काम करने में घंटो तक लग जाते थे, अब ऐसा नहीं होगा। यह हमारी क्रिएटिविटी को नई ऊंचाईयों तक ले जा सकेगा। गूगल डीपमाइंड के सीनियर डायरेक्टर मनीष गुप्ता ने बताया कि जेमिनी प्लेटफॉर्म के तहत 6 पॉवरफुल फीचर्स आम लोगों से लेकर प्रोफेशनल तक की जिंदगी को आसान, क्रिएटिव और प्रोडक्टिव बना सकते हैं। भारत में जेमिनी ऐप 9 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
जटिल काम भी होंगे आसान
1. Veo 2: यह गूगल का लेटेस्ट वीडियो जनरेशन मॉडल है, जो टेक्स्ट प्रॉम्प्ट पर 8 सेकंड के हाई-रिजॉल्यूशन वीडियो बना सकता है। यह फीचर खासतौर पर क्रिएटर्स, स्टूडेंट्स और छोटे बिजनेस ऑनर्स के लिए है। जो प्रोफेशनल लेवल कंटेट बनाना चाहते हैं।
2. Canvas: आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ होगा, कि किसी प्रोजेक्ट के लिए आइडिया तो ढूढ लिया, लेकिन उसे लिखने कोड करने में घंटो तक लग जाते हैं। कैनवा जेमिनी का एक इंटरैक्टिव वर्कस्पेस है, जहां आप टेक्स्ट या कोड को रियस-टाइम में बना सकते हैं, एडिट कर सकते हैं।
3. Gemini Live: यह फीचर खासतौर पर एंड्राइड यूजर्स के लिए है, जो अब अपने कैमरे या स्क्रीन शेयरिंग से जेमिनी से बात कर सकते हैं। मान लीजिए कि आप अपने कमरे को व्यवस्थित करना चाहते हैं लेकिन नहीं जानते हैं कि, कहां से शुरू करें। जेमिनी लाइव आइडिया दे सकता है।
4. Deep Research: जेमिनी का डीप रिसर्च फीचर जो जेमिनी 2.5 Pro एक्सपेरिमेंटल मॉडल से संचालित है। आपके लिए इंटरनेट से जानकारी इकट्ठा करता है और मिनटों मे रिपोर्ट तैयार करता है। बिजनेस सपोर्ट से लेकर दूसरे कई काम यह बड़ी आसानी से कर सकता है।
5. Audio Overviews: क्या आप उन लोगों मे से हैं , जो पढ़ने से ज्यादा सुनकर सीखना पंसद करते हैं। जेमिनी या ऑडियो ओवरव्यूज फीचर आपके डॉक्यूमेंट्स, स्लाइड्स या डीप रिसर्च रिपोर्ट को एक पॉडकास्ट स्टाइल ऑडियो में बदल देता है।
6. NoteBookLM: यह जेमिनी मॉडल्स से संचालित है और आपके स्टडी मैटेरियल को अपलोड करने पर तुरंत समरी, माइंड मैप या सवाल-जवाब सेशन तैयार करता है। इसका डिस्कवर सोर्स फीचर आपको नई रिसर्च सामग्री ढूढने में मदद करता है।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
13 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
16 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
17 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
19 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines