हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Fact Check: झूठी निकली दो लड़कियों की आपस में शादी की खबर, तस्वीर से सामने आई सच्चाई

Fact Check Same Sex Marriage Case: जिस समलैंगिक विवाह की चर्चा हो रही हैं, असल में वो समलैंगिक विवाह है ही नहीं।

विज्ञापन

Fact Check Same Sex Marriage Case: पंजाब के मोहाली से गुरुवार सुबह को एक समलैंगिक विवाह का मामला सामने आया, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी। खबरे थी कि दो लड़कियों ने मोहाली गुरुद्वारे में सिख रीति रिवाज के साथ शादी की है। लड़कियों की शादी से उनके परिवार वाले बिल्कुल भी खुश नहीं है। लड़कियों ने अपने परिवार से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा के इंतजाम के लिए हाईकोर्ट में गुहार लगाई है। लेकिन अब इस कहानी एक बड़ा ट्विस्ट सामने आ गया है।

समलैंगिक विवाह की सच्चाई आई सामने 

दरअसल, सुबह से जिस समलैंगिक विवाह की चर्चा हो रही हैं, असल में वो समलैंगिक विवाह है ही नहीं। मोहाली गुरुद्वारे में हुई इस शादी की कुछ सामने आई है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि श्रीगुरुद्वारा साहिब में एक लड़का-लड़की का जोड़ा रीति रिवाज के साथ शादी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार इन तस्वीरों के साथ एक बयान भी जारी किया गया है जिसमे बताया गया है कि गुरुद्वारे में लड़की- लड़की ने नहीं बल्कि लड़के और लड़की ने शादी की है। दोनों ने अपने परिवार के फैसले के खिलाफ जाकर शादी की थी, इसलिए उन्हें अपने परिजनों से जान का खतरा था। इसलिए उन्होंने सुरक्षा के इंतजाम के लिए हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी।

यह भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी से दिलवाऊंगा मकान और पैसे…कहकर विश्वास में लिया और डेढ़ साल के बच्चे को उठा ले गया

विज्ञापन

18 अक्टूबर को हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, लड़का-लड़की पिछले काफी समय से एक दूसरे प्यार कर रहे थे। जब दोनों का प्यार जब परवान चढ़ा तो उन्होंने शादी करने का फैसला किया। उन्होंने अपने परिवार को इस बारे में बताया लेकिन वो लोग इनकी शादी के लिए राजी नहीं हुए। इसके बाद दोनों परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर 18 अक्टूबर को मोहाली के खरड़ में स्थित दुरुद्वार में शादी कर ली। दोनों का कहना है कि इस फैसले के बाद उनके परिजन उनके दुश्मन बन गए है।

बता दें कि, पहले जो कोर्ट के आदेश की कॉपी सामने आई थी उसमें लड़की-लड़की के नाम लिखे हुए थे। जिसकी वजह से इस खबर से सुर्खियां बटोरी। हालांकि, कोर्ट के नए आदेश की कॉपी सामने आनी बाकी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola