राम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई

Bhagwan Ram Bliking Eyes Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भगवान राम की मूर्ति की पलकों को छपकते हुए देखा जा सकता है, यहां जानिए इस वायरल वीडियो की सच्चाई।

bhagwan ram blinking eyes viral video

भगवान राम की आंख झपकाने का वीडियो वायरल

विज्ञापन

Bhagwan Ram Blinking Eyes Viral Video:  भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं। 23 जनवरी को रिकॉर्ड संख्या में राम भक्त अयोध्या पहुंचे। भीड़ कंट्रोल करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें भगवान राम अपनी पलकें झपकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्या भगवान राम ने सच में अपनी पलकें छपकाईं हैं?

क्या सच में भगवान ने झपकाईं पलकें?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भगवान राम की मूर्ति इधर उधर देखकर मुस्कुरा रही है। इसके बाद वह पलकें झपकाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं लेकिन क्या सच में भगवान राम ने अपनी पलकें झपकाईं हैं? अब इसकी सच्चाई सामने आ गई है।

विज्ञापन

दरअसल भगवान राम का शेयर किया जा रहा ये वीडियो AI ने बनाया है। AI की वजह से भगवान राम इधर उधर देखते और पलकें झपकाते दिखाई दे रहे हैं। ऐसा सच में नहीं हुआ है और ये वीडियो AI द्वारा बनाया गया है, जिसका मतलब है ये है कि वीडियो फेक है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर क्या बोल रहे लोग?

कुछ लोग इस वीडियो को सच मानकर इसे भगवान राम की महिमा बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि AI का सही इस्तेमाल हो रहा है। एक ने लिखा कि वाह क्या ऐसा सच में हुआ है? भगवान राम ने अपनी पलकें झपकाई हैं? एक ने लिखा कि अब यह कहा जा सकता है कि AI का सही इस्तेमाल हो रहा है।

विज्ञापन

बता दें कि 22 जनवरी को लगभग 7000 विशेष मेहमानों की उपस्थिति में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजयपाल आनंदीबेन पटेल, आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत समेत तमाम लोग मौजूद थे। इसके बाद राम लला की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ