Influencers Died: दो दिन पहले मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान (Malti Chauhan) की मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। उनका शव उनके घर में फंदे से लटका मिला था, जिसके बाद खबर आई कि उनके अंतिम संस्कार वाले दिन उनके पति विष्णु चौहान (Vishnu Chauhan) को गिरफ्तार कर लिया गया है। मालती के दुनिया को अलविदा कहने से पहले उनके पति विष्णु ने पत्नी मालती पर अर्जुन वर्मा नाम के शख्स के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया था, जिसके बाद खबरें यह भी थी कि उन्होंने खुद दोनों की शादी करवा दी थी। हालांकि, मामले की जांच अभी की जा रही है।
इस बीच मध्य प्रदेश के उज्जैन से सामने आई है, जहां एक 16 साल के दसवीं क्लास के छात्र प्रियांशु यादव (Priyanshu Yadav) ने ट्रोल्स से परेशान आकर आत्महत्या कर ली। जांच में पता चला है कि प्रियांशु को महिलाओं की तरह मेअकप करने का और रील्स बनाने का शौक था, जिसके चलते ट्रोल्स उसके पोस्ट पर भद्दे कमेंट्स किया करते थे। हालांकि, ये कोई पहला मौका नहीं है जब जाने-माने इनफ्लुएंसर को सफलता की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। इससे पहले भी कई इनफ्लुएंसर किस न किसी कारण के चलते दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।
लीना नागवंशी (Leena Nagwanshi)
22 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीना नागवंशी की मौत की खबर ने भी उनके फैंस को हैरान कर दिया था। वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहा करती थी और अपने फैंस के साथ वीडिय शेयर किया करती थीं। लीना का काफी बड़ी संख्या में फैन फॉवोइंग थी। रायगढ़ की रहने वाली लीना का शव पिछले साल उनके घर में फंदे से लटका मिला था। उनकी मौत की खबर से भी उनके परिवार के साथ-साथ उनके फैंस को भी बड़ा झटका लगा था। लीना इंस्टाग्राम और यूट्यूब दोनों पर काफी एक्टिव रहा करती थीं। उनको इंस्टाग्राम पर 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे।
यह भी पढ़ें: वो फिल्म जिसको भारत में मिल रहा प्यार, लेकिन इन दो देशों ने लगा दिया बैन; बड़ी है वजह
सी धीना (C Dheena)
हैदराबाद में एक 23 साल के यूट्यूबर की निधन की खबर ने भी उनके फैंस का दिल तोड़ दिया था। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई थी कि वो डिप्रेशन का शिकार थे। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संस्थान (IIITM) ग्वालियर के छात्र सी धीना ने साल 2018 से एक YouTube चैनल SeLFlo बनाया था, जिसमें वो गेमिंग वीडियो पोस्ट किया करते थे। उनके चैनल पर 709 वीडियो अपलोड थे और उनके 29.8k सब्सक्राइबर थे।
सिया कक्कड़ (Siya Kakkar)
इससे पहले साल 2020 में मशहूर टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ के मौत की खबर ने भी सभी को हैरान कर दिया था। उनके घर वालों ने बताया था कि वो सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनने के बाद उदास और शांत रहने लगी थी। सिया हफ्तेभर के लिए डिप्रेशन में भी थी। हालांकि, घर वालों उसके डिप्रेशन को भाप लिया था, लेकिन उनके ये समझने में देर हो गई कि उनकी हालत इतनी खराब थी वो ऐसा कोई कदम उठा सकती थीं। (Influencers Died)
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines