Youtuber Malti Chauhan Second Wedding: देसी अंदाज में रील्स बनाने के लिए मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान का बीते दिन निधन हो गया है। उनके घर से फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव बरामद किया गया है। हालांकि इस मामले में मालती के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौत से पहले मालती का आखिरी वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसमें उन्होंने कुछ भी हो जाने का इल्जाम पति पर लगाया है। अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसके जरिए पता चला है कि मालती के पति ने उनकी दूसरी शादी प्रेमी अर्जुन (Youtuber Malti Chauhan Second Wedding) से करा दी थी।
अवैध संबंध के लगे आरोप
मालती और विष्णु ने अपने चैनल पर जो वीडियो अपलोड किए हैं उन्हें देखकर ये पता चलता हैं कि दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। विष्णु राज और उनकी पत्नी मालती के बीच में विवाद की बड़ी वजह अर्जुन वर्मा नाम के एक युवक होने की बात सामने आ रही है, जिसको लेकर पिछले तीन माह से विवाद चल रहा था। दोनों पति-पत्नी एक दूसरे पर अवैध संबंध का आरोप लगा रहे थे, जिसकी वीडियो भी दोनों ने यूट्यूब और फेसबुक पर डाले थे।
मालती चौहान की दूसरी शादी का वीडियो वायरल (न्यूज 24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है)
यह भी पढ़ें: मशहूर Youtuber की मौत से पहले का आखिरी वीडियो वायरल, निधन से पहले ही दे दिया था हिंट
पति ने करवाई पत्नी की शादी
विष्णु चौहान ने पत्नी मालती पर अर्जुन वर्मा के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया था, साथ ही खबरें यह भी हैं कि उन्होंने खुद अर्जुन के साथ अपनी पत्नी की शादी करवा दी थी। रिपोर्ट के अनुसार बाद में मालती के भी वीडियो सामने आए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अर्जुन के साथ खुश हैं, लेकिन अर्जुन की पत्नी का कहना था कि वह मालती को घर में नहीं रहने देंगी। बाद में आखिरकार मालती को अपनी गलती का एहसास हुआ था और विष्णु के पास वापस जाना चाहती थीं।
यहां देखें मालती चौहान का वीडियो
यह भी पढ़ें: यूट्यूबर के अंतिम संस्कार से ही पति गिरफ्तार, हत्या या आत्महत्या… क्या है मौत की वजह?
हत्या या आत्महत्या
मालती की दोस्त राधा एक इंटरव्यू समाने आया था, जिसमें वह बता रही थीं कि अब मालती अपने पति विष्णु के पास वापस जाना चाह रही हैं, लेकिन विष्णु ने उनको साथ रखने से साफ इनकार कर दिया। फिलहाल मालती चौहान की हत्या है या फिर आत्महत्या अभी इस बारे में पुलिस जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines