Elvish Yadav Money Laundering Case: यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) की एक मुश्किल खत्म नहीं होती है कि दूसरी आ जाती है। वो जेल से बाहर आ गए लेकिन उनके सर पर तलवार अभी तक लटकी है। एक बार फिर यूट्यूबर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है, जिसके लिए जल्द ही उन्हें समन भेजा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्विश यादव के खिलाफ FIR लखनऊ के जोनल ऑफिस में दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्विश यादव के खिलाफ ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। जांच के दौरान ED उनके पास मौजूद महंगी कार और अन्य प्रॉपर्टी स्रोत की जांच कर सकती है। इस पूरे मामले में फिलहाल यूट्यूबर की ओर से कोई बयान जारी नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: सुसाइड नहीं मर्डर था… भोजपुरी एक्ट्रेस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
मार्च में खानी पड़ी थी जेल की हवा
बता दें कि कोबरा कांड में फंसने की वजह से एल्विश यादव को जेल की हवा खानी पड़ी थी। मार्च के महीने में ही नोएडा पुलिस ने उन्हें अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान एल्विश ने स्वीकारा था कि उन्होंने जहर की व्यवस्था पार्टी में की थी। इसके अलावा पूछताछ में NCR के कई बड़े होटल, फार्म हाउस को लेकर भी जानकारी सामने आई थी। इन तमाम मुश्किलों से यूट्यूबर अभी निकले ही थे कि अब उनपर ED ने शिकंजा कस लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED उनसे रेव पार्टी के दौरान जहर सप्लाई करने और उनके पास मौजूद लग्जरी गाड़ियों को लेकर पूछताछ कर सकती है।
क्या था कोबरा कांड से जुड़ा मामला?
गौरतलब है कि यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ पीपुल्स फॉर एनिमल्स के पदाधिकारी गौरव गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्हीं की शिकायत के आधार पर यूट्यूबर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में कहा गया कि एल्विश जिंदा सांप और उनके जहर के साथ वीडियो शूट करते हैं। अवैध पार्टी की व्यवस्था करते हैं। हालांकि अपने ऊपर लगे आरोपों से एल्विश ने साफ इनकार कर दिया था।
इधर, मनी लॉन्ड्रिंग केस में FIR दर्ज होने के बाद एल्विश यादव की क्या प्रक्रिया होगी इसपर लोगों की नजरें हैं। जाहिर है कि इससे पहले खुद यूट्यूबर ने कहा था कि कुछ लोगों को उनकी जिंदगी और सफलता रास नहीं आ रही है। उन्हें गलत आरोपों में फंसाकर उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 hr agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
2 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
6 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
7 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
9 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
10 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
11 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
12 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
13 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines