हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Yo Yo Honey Singh के दिल्ली कॉन्सर्ट में मचा बवाल, सिंगर के सामने ही चले लात घूंसे, वायरल हुआ वीडियो
एंटरटेनमेंट
Yo Yo Honey Singh के दिल्ली कॉन्सर्ट में मचा बवाल, सिंगर के सामने ही चले लात-घूंसे, वायरल हुआ वीडियो
Yo Yo Honey Singh Delhi Concert Fight: आज Yo Yo Honey Singh का जन्मदिन है और उनसे जुड़ी ऐसी खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है. दिल्ली कॉन्सर्ट में सिंगर के सामने ही लात-घूंसे चालू हो गए. इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
हाइलाइट्स
News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया
मुख्य घटनाक्रम
दिल्ली में यो यो हनी सिंह के 'My Chapter - India Tour' के पहले शो में झगड़ा हुआ.
यह घटना 14 मार्च 2026 को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुई थी.
कॉन्सर्ट के दौरान फैंस और स्पॉन्सर टीम के स्टाफ के बीच हाथापाई हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया.
परिणाम और प्रतिक्रिया
पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला, किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन हनी सिंह ने गाना जारी रखा.
Honey Singh Concert Viral Video: आज Yo Yo Honey Singh का जन्मदिन है. लेकिन इसी बीच उनसे जुड़ी इस खबर ने हड़कंप मचा दिया है. दिल्ली में यो यो हनी सिंह का हाल ही का कॉन्सर्ट बहुत जोश भरा था. यह उनका 'My Chapter - India Tour' का पहला शो था, जो 14 मार्च 2026 को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुआ. हजारों फैंस आए थे और हनी सिंह ने अपने पुराने हिट गाने गाए. सब मस्ती में थे, लेकिन अचानक बवाल हो गया.
इस मजेदार कॉन्सर्ट के दौरान कुछ फैंस और स्पॉन्सर टीम के स्टाफ के बीच बहस शुरू हुई. बात छोटी थी, लेकिन जल्दी ही यह हाथापाई में बदल गई. वीडियो में दिख रहा है कि लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे चला रहे हैं. भीड़ में अफरा-तफरी मच गई. लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे और चीख-पुकार हो रही थी. यह सब स्टेज के ठीक सामने हुआ, जहां हनी सिंह गा रहे थे.
इस सब बवाल के बावजूद यो यो हनी सिंह ने गाना जारी रखा. वे अपने हिट गानों पर ठुमके लगा रहे थे, जैसे कुछ हुआ ही नहीं. फैंस भी उनके गानों में झूमते रहे. लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लोग इसे देखकर हैरान हैं कि कॉन्सर्ट में ऐसा बवाल कैसे हो गया. आज सिंगर का जन्मदिन है, लेकिन बीती रात का ये बवाल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
जब झगड़ा और बड़ा तो पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने जल्दी हस्तक्षेप किया और लोगों को अलग किया. कुछ देर में हालात काबू में आ गए. किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन भीड़ में डर का माहौल बन गया था. यह घटना कॉन्सर्ट के बीच में हुई, जिससे पूरा माहौल बदल गया था.
Honey Singh Concert Viral Video: आज Yo Yo Honey Singh का जन्मदिन है. लेकिन इसी बीच उनसे जुड़ी इस खबर ने हड़कंप मचा दिया है. दिल्ली में यो यो हनी सिंह का हाल ही का कॉन्सर्ट बहुत जोश भरा था. यह उनका ‘My Chapter – India Tour’ का पहला शो था, जो 14 मार्च 2026 को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुआ. हजारों फैंस आए थे और हनी सिंह ने अपने पुराने हिट गाने गाए. सब मस्ती में थे, लेकिन अचानक बवाल हो गया.