Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Samridhi Shukla Accident: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला ने हाल ही में अपने फैंस को चिंता में डाल दिया जब उन्होंने अपने साथ हुए हादसे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। अभीरा के किरदार से घर-घर में पहचानी जाने वालीं एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की हैं जो उनके फैंस को हैरान कर रही हैं। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।
एक्ट्रेस ने दिखाया अपना जला हुआ चेहरा
समृद्धि शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं, जिसमें उनके चेहरे पर जलने के कई निशान नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में चेहरे और हाथों पर पड़े बर्न मार्क्स साफ दिखाई दे रहे हैं, जो देखकर साफ नजर आ रहा है कि एक्ट्रेस कितनी तकलीफ में थीं। हालांकि ये तस्वीरें और हादसा एक्ट्रेस के पिछले शो के दौरान का है लेकिन इसने उन पर कितना गहरा असर डाला, ये साफ दिखाई दे रहा है। एक तस्वीर में वो अपने दाहिने आंख के नीचे हुए घाव को दिखा रही हैं। इस हादसे ने उनके चेहरे पर स्थायी निशान छोड़ दिए थे।
वीडियो में गर्म तेल एक्ट्रेस के चेहरे पर गिरा
इसके अलावा समृद्धि ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उनके चेहरे और होंठों के नीचे जलने के निशान दिखाई दे रहे हैं। साथ ही एक वीडियो भी उन्होंने शेयर किया जिसमें वो एक सीन को शूट कर रही थीं कि तभी अचानक गर्म खौलता हुआ तेल उनके चेहरे पर आ गिरा। इस हादसे ने उनके चेहरे पर कई बर्न मार्क्स दे दिए।
रीम शेख का भी हुआ था ऐसा हादसा
समृद्धि शुक्ला की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस को कुछ समय पहले एक्ट्रेस रीम शेख के साथ हुए हादसे की भी याद आ गई। इससे पहले टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर रीम शेख के साथ भी ऐसा ही हादसा हुआ था। रीम शेख जब किचन में खाना बना रही थीं, तब अचानक गर्म तेल के छीटें उनके चेहरे पर पड़ी और वो चीख पड़ीं। इस हादसे के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस घटना के बारे में बात की और भगवान का धन्यवाद किया कि वो इस घातक हादसे से बच गईं। रीम ने अपनी चोटों के निशान भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।
समृद्धि शुक्ला का करियर
समृद्धि शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत शो ‘सावी की सवारी’ से की थी और बाद में उन्हें राजन शाही के मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभीरा का लीड रोल मिला। वो शो के चौथे जनरेशन में अभीरा के किरदार में दर्शकों के दिलों में जगह बना चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: ‘Kashmera Shah बोल भी नहीं पा रहीं’, भाभी के एक्सीडेंट के बाद ननद Arti Singh ने दिया हेल्थ अपडेट
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
3 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
6 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
7 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
8 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
9 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
10 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
12 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
13 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
15 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines