हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Yamini Malhotra कौन? जो Bigg Boss 18 में एंट्री से करेंगी बड़ा फेरबदल, सड़क हादसे में बाल-बाल बची थी जान

Yamini Malhotra Bigg Boss 18 Wild Card Entry: ‘बिग बॉस 18’ में एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। आखिर कौन हैं यामिनी मल्होत्रा जो गेम में जाकर बड़ा उलटफेर करने वाली हैं।

विज्ञापन
बिग बॉस 18

Yamini Malhotra Bigg Boss 18 Wild Card Entry: ‘बिग बॉस 18′ में इन दिनों काफी ड्रामा और मसाला देखने को मिल रहा है। शो में पहले से ही तीन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है। शो में दिग्विजय राठी और कशिश कपूर का लव-हेट रिलेशनशिप देखकर फैंस काफी एंटरटेन हो रहे हैं। इसी बीच अब शो में एक और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने जा रही है। शो में एडिन रोज के अलावा यामिनी मल्होत्रा भी एंट्री करने वाली हैं। आखिर कौन हैं यामिनी मल्होत्रा, चलिए आपको बताते हैं।

शो में यामिनी मल्होत्रा की एंट्री 

‘बिग बॉस 18 तक’ के मुताबिक अभिनेत्री और मॉडल यामिनी मल्होत्रा की एंट्री होने जा रही है। लोकप्रिय शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस अब ‘बिग बॉस 18’ के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हो रही हैं।

यामिनी की एंट्री के बाद से दर्शक और कंटेस्टेंट्स दोनों को ही काफी मसाला देखने को मिलने वाला है। टाइम्स के एक सूत्र की मानें तो, ‘यामिनी अपने ईमानदार स्वभाव के लिए जानी जाती हैं और वो बिग बॉस के घर में अपनी गेम खुलकर खेलने वाली हैं। उनके पास लोगों की आंखों में आंख डालकर बेबाक बात करने की हिम्मत है और ये शो की डायनेमिक्स को पूरी तरह से बदल सकता है।’

विज्ञापन

हादसे में बाल-बाल बची थीं यामिनी 

अगस्त 2021 में अभिनेत्री यामिनी मल्होत्रा के साथ एक भयंकर हादसा हुआ था, जब उनकी चलती कार में अचानक आग लग गई। इस दुर्घटना के दौरान यामिनी कार में सवार थीं, लेकिन सौभाग्य से वो बाल-बाल बच गईं। जैसे ही उन्हें आग की लपटें दिखाई दीं, उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी से बाहर कूदकर जान बचाई। इसके बाद कुछ ही समय में पूरी कार जलकर खाक हो गई।

3 साल बाद टीवी पर वापसी 

लगभग तीन साल बाद यामिनी की टीवी पर वापसी बिग बॉस के जरिए हो रही है। शो में उनकी एंट्री एक रोमांचक मोड़ लेकर आएगी, क्योंकि वो न सिर्फ अपनी बातों से माहौल बनाएंगी बल्कि उनकी सोच और नजरिए से भी कई बातें निकलकर सामने आएंगी।

विज्ञापन

यामिनी ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ में शिवानी चौहान का किरदार निभाया था, लेकिन शो में अपने किरदार को छोड़ने के बाद वो काफी समय से छोटे पर्दे से गायब थीं। उनकी वापसी अब बिग बॉस के घर में हो रही है, जिससे ये साफ है कि यामिनी के फैंस उन्हें छोटे पर्दे पर फिर से देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

वीकेंड का वार में फिर आए सलमान 

इस बीच ‘बिग बॉस 18’ के वीकेंड का वार पर सलमान खान की भी वापसी हो चुकी है, जिनकी गैर-मौजूदगी पिछले हफ्ते फैंस को काफी खली थी। सलमान ने वीकेंड का वार पर दिग्विजय और अविनाश को आड़े हाथों लिया। दोनों की धक्का-मुक्की के लिए सलमान ने उन्हें रिएलिटी चेक दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: डांस करते-करते अचानक स्टेज पर बेहोश होकर गिरा टीवी एक्टर, टेंशन में आ गए फैंस!

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola