Actress Navya Nair Gajra Case: भारतीय महिलाएं गजरे को अपने आभूषण के तौर पर लगाती हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसे लगाने पर 1 लाख तक का भारी भरकम फाइन लग जाए। जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ है भारतीय एक्ट्रेस नव्या नायर के साथ। उन्हें चमेली या मोगरे के फूल का गजरा लगाना महंगा पड़ गया। मलयालम एक्ट्रेस पर ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 1980 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब 1.14 लाख रुपये का जुर्माना लग गया है। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है?
हैंडबैग में रख लिया गजरा
दरअसल, नव्या ने गजरे के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने व्यंग्य करते हुए लिखा कि जुर्माना भरने से पहले ठीक का ड्रामा। इस वीडियो में वह गजरा लगाए फ्लाइट में बैठी नजर आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस मलयाली एसोसिएशन ऑफ विक्टोरिया की ओर से आयोजित होने वाले ओणम समारोह में हिस्सा लेने मेलबर्न जा रही थीं। उसी दौरान उन पर ये जुर्माना लगाया गया। बकौल नव्या, कोच्चि से निकलने से पहले उनके पिता ने उन्हें दो गजरे खरीदकर दिए थे। एक को उन्होंने पहनने को कहा, जबकि दूसरा हैंडबैग में रखने को बोला। करीब 15 लंबा गजरा उन्होंने अपने बैग में रख लिया।
मेलबर्न में रोका गया
इसके बाद जब वह मेलबर्न एयरपोर्ट पहुंचीं तो उन्हें रोक लिया गया। नायर ने कहा कि ये ऑस्ट्रेलिया के नियमों के विरुद्ध था। उन्होंने इसे एक अनजाने में हुई गलती बताते हुए कहा कि अधिकारियों ने उन्हें 28 दिन के भीतर जुर्माना भरने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें: Hritik Roshan की हीरोइन फिल्मों में करना चाहती हैं कमबैक, काम को तरस रही ये एक्ट्रेस
क्या हैं ऑस्ट्रेलिया के नियम?
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट्री और फिशरीज डिपार्टमेंट के अनुसार इंटरनेशनल ट्रैवलर्स को कटे हुए फूल या पत्ते लाने की मनाही है। इसके लिए पहले अधिकारियों को जानकारी देनी जरूरी होती है। अधिकारी इसके बाद इन फूलों या पत्तों की जांच करते हैं। ताकि कीटों या बीमारियों का खतरा न हो। विभाग के अनुसार यात्रियों को अपने कार्ड पर प्लांट संबंधी जानकारी देनी जरूरी होती है। वरना उनपर 6600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (3.81 लाख रुपये) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके साथ ही मुकदमा भी हो सकता है। यही नहीं, उनका वीजा भी रद्द किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: हिंदी सिनेमा की वो फिल्म, जो एक ही नाम पर 3 बार बनी, तीनों बार निकली मनहूस
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
14 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines