Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

पॉपुलर एक्ट्रेस Indira Billi कौन थीं? जिनके निधन से इंडस्ट्री में मातम

पॉपुलर एक्ट्रेस इंदिरा बिल्ली का निधन हो गया है। इंदिरा बिल्ली के निधन से परिवार में शोक की लहर है। फैंस और एक्ट्रेस के चाहने वाले उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 17, 2025 15:15
Indira Billi
नहीं रही पॉपुलर एक्ट्रेस इंदिरा बिल्ली। image credit- social media

फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। latestly, की रिपोर्ट के अनुसार, पॉपुलर एक्ट्रेस इंदिरा कौर जो इंदिरा बिल्ली के नाम से मशहूर थीं, उनका निधन हो गया है। इंदिरा बिल्ली के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। हर कोई इंदिरा बिल्ली के निधन पर शोक जाहिर कर रहा है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। आइए जानते हैं कि कौन थीं इंदरिा कौर?

कौन थीं इंदिरा कौर? 

इंदिरा कौर जिन्हें इंदिरा बिल्ली के नाम से भी जाना जाता है, एक पॉपुलर इंडियन एक्ट्रेस थी। इंदिरा ने हिंदी और पंजाबी भाषा की फिल्मों में काम किया है और खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। इंदिरा की बात करें तो साल 1936 में 6 अगस्त को इंदिरा का जन्म हुआ था। इंदिरा कौर ने कई पंजाबी फिल्मों में बतौर डांसर काम किया है। साथ ही उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में छोटे रोल भी किए हैं।

---विज्ञापन---

1952 में मुंबई आ गई थी इंदिरा की फैमिली

इंदिरा कौर की बात करें तो इंदिरा का पालन-पोषण खारियान, गुजरात जिला, पंजाब, ब्रिटिश भारत (अब पाकिस्तान में) में हुआ है। साल 1947 में इंदिरा की फैमिली भारत के विभाजन से पहले वहां रहती थी। इसके बाद उनका परिवार इंडिया आ गया था और वो कानपुर, उत्तर प्रदेश में रहने लगे थे। इसके बाद साल 1952 में उनकी फैमिली मुंबई आ गई थी और उनके बड़े भाई ने वहीं पर बिजनेस सेटअप कर लिया।

बेहद खूबसूरत थीं इंदिरा बिल्ली

इसके अलावा अगर इंदिरा कौर की बात करें तो अपने जमाने में उन्होंने अपनी खूबसूरती से हर दिल को जीता। उनकी नीली आंखों पर दुनिया मरती थी। जब भी इंदिरा किसी फिल्म स्टूडियो में जाती थी और वहां किसी फिल्ममेकर की नजर उनपर पड़ती थी, वो उन्हें फिल्म ऑफर कर देते थे। इंदिरा कौर के समय पर उनकी हमनाम एक्ट्रेस इंदिरा बंसल भी फिल्म इंडस्ट्री में खूब एक्टिव थी।

क्यों पड़ा इंदिरा बिल्ली नाम?

दोनों हसीनाओं का नाम इंदिरा था और दोनों की एक्टिंग कमाल की थी। यही वजह रही कि फिल्ममेकर्स ने इंदिरा कौर की नीली आंखों की वजह से उन्हें ‘इंदिरा बिल्ली’ कहना शुरू कर दिया था। इंदिरा बिल्ली की बात करें तो उन्होंने शिव कुमार मेहरा से शादी की थी। शिव कुमार टॉकीज के मालिक थे। शादी के बाद इंदिरा बिल्ली ने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया और अपने परिवार पर ध्यान दिया।

यह भी पढ़ें- ‘दो जोड़ो में…’, RJ Mahvash को किसकी तलाश? चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने सरेआम कर दी ये डिमांड

First published on: Jun 17, 2025 02:53 PM

संबंधित खबरें