---विज्ञापन---

Salman Khan को फिर मारने की धमकी, कहने के बाद भी भाईजान के माफी ना मांगने से खफा था यूट्यूबर

Salman Khan: सलमान खान को तीसरी बार जान से मारने की धमकी देने वाला यूट्यूबर पुलिस कस्टडी में है। साथ ही उसने लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े होने की बात भी कही है। जी हां, वीडियो में यूट्यूबर ने गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा का नाम लिया है।

---विज्ञापन---

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, बीते दिन यानी 16 जून को मुंबई साउथ साइबर पुलिस ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी के मामले में एक आरोपी को अरेस्ट किया था। पुलिस ने जिस शख्स को अरेस्ट किया है वो अभी पुलिस कस्टडी में ही है। आइए आपको बताते हैं कि इस शख्स ने वीडियो शेयर कर क्या कहा था?

मुंबई साउथ साइबर पुलिस ने किया अरेस्ट

सलमान खान को जान से मारने की धमकी मामले में मुंबई साउथ साइबर पुलिस ने बनवारीलाल गुर्जर (25) नाम के व्यक्ति को अरेस्ट किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो बनवारीलाल गुर्जर यूट्यूब पर एक चैनल चलाता है। अब बनवारीलाल पुलिस कस्टडी में है और उसे 18 जून तक पुलिस हिरासत रखा जाएगा।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

---विज्ञापन---

कैसा वीडियो किया शेयर?

सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि बनवारीलाल गुर्जर ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं बल्कि शेयर किए गए वीडियो की बात करें तो उसमें बनवारीलाल ने लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा का नाम लिया है। इसके साथ ही उसका कहना है कि सलमान ने काले हिरण की हत्या के लिए माफी मांगने के लिए कहे जाने के बावजूद अभी तक माफी नहीं मांगी है और अब हमारा मकसद साफ है। सलमान खान खुद को दबंग समझता है और वो सुन नहीं रहा है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

---विज्ञापन---

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से क्या नाता?

बता दें कि कथित वीडियो जिसमें सलमान खान को जान से मारने की धमकी की बात कही गई है, उसमें बनवारीलाल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग संग जुड़े होने की बात कही है। बता दें कि अप्रैल में सलमान खान के घर फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली थी। साल 2024 में ये तीसरी बार है जब सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है और अब तक कई लोगों को अरेस्ट किया है। फायरिंग के बाद से सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Renu Desai ने Pawan Kalyan संग तलाक पर दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- मुझे छोड़कर तीसरी शादी…

First published on: Jun 17, 2024 07:14 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola