हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें; जानें कब होगा वेडिंग रिस्पेशन

सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू (फैसल शेख) ने बीते दिन यानी 10 अक्टूबर को मदीना में निकाह कर लिया है. एक्टर ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. चलिए जानते हैं कि फैजू की पत्नी के बारे में.

विज्ञापन
कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? (Pic- instagram ( mr_faisu_07 )

सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू (फैसल शेख) ने बीते दिन यानी 10 अक्तूबर को मदीना में शादी कर ली है. शादी की तस्वीरें फैजू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. दरअसल, लंबे समय से उनकी शादी को लेकर चर्चा चल रही थी और उनकी शादी का कार्ड भी वायरल हो रहा था, जिसमें उनकी दुल्हन का नाम तान्या बताया गया था.

हालांकि, अब फैजू ने शादी कर ली है, जिसके बाद उनके फैंस उनकी बेगम के बारे में जानने के लिए सर्च कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है. एक्टर के फैंस उन्हें शादी की बधाईयां देते हुए भी नजर आ रहे हैं. फैजू की शादी पर लोगों का ध्यान इसलिए भी गया है. क्योंकि एक्टर ने अपनी शादी ऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना में की है.

कौन हैं मिस्टर फैजू की पत्नी?

मिस्टर फैजू की शादी के तान्या से हुई है, जिनका असली नाम निखत फातिमा है. रिपोर्ट के अनुसार तान्या और मिस्टर फैजू का परिवार लंबे समय से एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं. हालांकि, फैजू की बेगम तान्या को लेकर पब्लिक कोई जानकारी मौजूद नहीं है. वहीं शादी के बाद से हर कोई फैजू की दुल्हन के बारे में जानने के लिए इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं. दरअसल, शादी से पहले फैजू का वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उनकी दुल्हन का नाम निखत फातिमा लिखा था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर; कौन हैं उनकी लेडी लव?

कब होगा मिस्टर फैजू का वेडिंग रिसेप्शन

मिस्टर फैजू ने 10 अक्टूबर को मदीना में निकाह कर लिया है. वहीं अब लोग उनके रिसेप्शन को लेकर भी सर्च कर रहे हैं. बता दें कि 19 अक्टूबर को मुंबई में फैजू का एक शानदार रिसेप्शन होने वाला है. इस रिसेप्शन पार्टी में कई सोशल मीडिया स्टार के साथ-साथ टीवी स्टार भी नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola