Who is Mahira Sharma: इस वक्त इंटरनेट पर एक अफवाह बेहद जोर पकड़े हुए है। जी हां, सोशल मीडिया से लेकर गॉसिप टाउन तक एक ही चर्चा हो रही है कि भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा की खूबसूरती पर फिदा हो उठे हैं। इतना ही बल्कि चर्चा तो दोनों की डेटिंग की भी हो रही है। साथ ही लोगों के मन में सवाल है कि आखिर माहिरा शर्मा कौन हैं? तो आइए जानते हैं कि कौन हैं ये हसीना?
कौन हैं माहिरा शर्मा?
माहिरा शर्मा की बात करें तो वो बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो अक्सर अपने ग्लैमर के लिए चर्चा में रहती हैं। जी हां, माहिरा शर्मा की खूबसूरती बेहद पॉपुलर है और लोग उनके दीवाने हैं। रियलिटी शो से लेकर माहिरा ने कई टीवी शो में भी अपना जलवा दिखाया है। इतना ही नहीं बल्कि माहिरा 50 से ज्यादा म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। माहिरा शर्मा सोशल मीडिया पर भी बेहद पॉपुलर हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
क्यों चर्चा में आई माहिरा शर्मा?
दरअसल, माहिरा शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को जैसे ही एक्ट्रेस ने शेयर किया, तो मोहम्मद सिराज ने इसे लाइक किया। बस फिर क्या था…. इंटरनेट वालों को तो इतना ही इशाना काफी होता है। जी हां, सोशल मीडिया पर मोहम्मद सिराज के लाइक बटन दबाते ही चर्चा शुरू हो गई कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।
Mahira Sharma
लोगों ने लगाए कयास
इंटरनेट से लेकर खबरों के बाजार में भी तमाम खबरें मौजूद हैं, जिसमें मोहम्मद सिराज के माहिरा के फोटो को लाइक करने की बात कही गई है। भले ही दोनों स्टार्स कभी साथ नजर नहीं आए और ना ही इसके पहले कभी दोनों के बारे में कोई चर्चा हुई, लेकिन ये फोटो सामने आने के बाद और मोहम्मद सिराज के इसे लाइक करने के बाद से माहिरा और सिराज के बीच कुछ ना कुछ पकने की चर्चा शुरू हो गई।
दोनों में से किसी ने नहीं किया रिएक्ट
हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन लोगों ने तो यही कयास लगाए हैं कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ तो चल रहा है। अब देखने वाली बात ये होगी कि दोनों के बीच सच में कुछ चल रहा है या ये बस रूमर्स ही बनके रह जाएगी।
यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के Abhishek Verma जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
13 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
14 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
17 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
18 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
19 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
19 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
20 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
20 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
21 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines